लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने 14 साल की लड़की से किया बलात्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2019 16:01 IST

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद पोक्सो और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की उम्र 40 साल के आस पास है और पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए टीमें बनाई हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में पांच वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के कथित सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है।

बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने 14 साल की लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मंगलवार को यह घटना तब हुई जब आरोपी और उसकी घरेलू सहायिका घर में अकेले थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद पोक्सो और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की उम्र 40 साल के आस पास है और पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए टीमें बनाई हैं। 

मुजफ्फरनगर में पड़ोसी ने पांच साल की छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया

मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में पांच वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुजरू गांव में 20 वर्षीय युवक ने नाबालिग को उसके घर के बाहर से उठाया और उसे अपने घर पर ले गया, जहां उसने बुधवार शाम उससे बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बच्ची का रोना सुन कर उसके परिजन व्यक्ति के घर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि गांव की एक अन्य घटना में, एक 15 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया है कि जब उसके पिता घर पर नहीं थे, तब चार लोग उसके घर में घुस गए और उससे बलात्कार करने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो वे चारों वहां से भाग गए। घटना बुधवार शाम की है और आरोपी तब से फरार हैं। पुलिस ने कहा कि लड़की के परिवार की शिकायत मिलने के बाद वे उनकी तलाश कर रहे हैं। 

पीलीभीत में नाबालिग का सामूहिक बलात्कार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के कथित सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि पीड़ितों के परिजन के अनुसार बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों रेहान और मिन्टू ने मंगलवार रात पीड़िता को अगवा किया और उसके बाद उसका सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के विरोध करने पर युवकों ने उसका हाथ तोड़ दिया। बीसलपुर थाना प्रभारी हरि शंकर वर्मा ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशदिल्ली क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए