लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा नकली आईपीएस अधिकारी, लड़की से एक लाख रुपये ठगने का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2019 14:06 IST

Open in App

दिल्ली पुलिस ने नकली आईपीएस ऑफिसर बनकर ठगी करने के आरोप में रविवार को 30 साल के एक शख्स को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी को रोहिणी से पकड़ा। आरोपी की पहचान राज मल्होत्रा के तौर पर हुई है जो दिल्ली के किरारी में रहता है। पुलिस के मुताबिक राज पुलिस का वर्दी पहनता था, आईपीएस का बिल्ला और  नेम प्लेट लगाता था और अपना नाम राज मल्होत्रा लिखवा रखा था।

ठगी का मामला तब सामने आया जब दिल्ली के अमन विहार पुलिस स्टेशन में कुछ दिन पहले एक लड़की ने रिपोर्ट दर्ज की। लड़की के अनुसार शख्स ने 1 लाख रुपये  नौकरी दिलाने के नाम पर धोखा दिया। यह शख्स खुद को एसपी बताता था। 

पीड़ित लड़की के अनुसार आरोपी शख्स से उसकी मुलाकात एक जिम में हुई। शख्स ने अपनी पहचान एक आईपीएस अधिकारी के तौर पर बताई और इस तरह दोनों दोस्त बन गये। बाद में इस शख्स ने लड़की से अपने प्यार का इजहार किया और साथ ही यह भी बताया कि वह शादी नहीं कर सकता क्योंकि उसे कैंसर है।

यही नहीं, इस शख्स ने अपनी बीमारी का बहाना बनाते हुए यहां तक कहा कि वह मरने से पहले उसे (लड़की को) सरकारी नौकरी करते हुए देखना चाहता है। नौकारी दिलाने के नाम पर उसने लड़की से 1 लाख रुपये भी लिये। 

राज मल्होत्रा ने पैसे लेने के बाद मिलना कम कर दिया था। इसी वजह से लड़की ने सोशल मीडिया पर उसे फॉलो भी किया पर वह लड़की को नजरअंदाज करने लगा।  पुलिस ने बताया है कि राज पहले ड्राइवर का काम करता था और इससे पहले जिम में काम करता था।  पुलिस का कहना है कि राज मल्होत्रा का पूरा कच्चा चिठ्ठा खंगाला जा रहा है। पुलिस के मुताबिक राज मल्होत्रा 2013 में भी एक बार पकड़ा जा चुका है। उस समय राज नकली सब इंस्पेक्टर बनकर ठगी किया करता था।

टॅग्स :दिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने