लाइव न्यूज़ :

अमित शाह के छेड़छाड़ किए गए वीडियो पर दिल्ली पुलिस हुई सख्त, केस दर्ज करके जांच शुरू की

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 29, 2024 08:13 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छेड़छाड़ किए गए वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के संबंध में गृह मंत्रालय की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस मामले में सख्त हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छेड़छाड़ किए गए वीडियो के केस में हुई सख्त दिल्ली पुलिस ने अमित शाह के कथित आपत्तिजनक वीडियो के केस में अपनी जांच शुरू कीमामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छेड़छाड़ किए गए वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के संबंध में गृह मंत्रालय की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस मामले में सख्त हो गई है। पुलिस ने रविवार को इस संबंध में केस दर्ज करते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय की ओर से मिली शिकायत पर स्पेशल सेल ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं और आईटी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधान के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। स्पेशल सेल के सूत्रों ने बताया कि चूंकि मामला सीधे गृह मंत्री शाह से जुड़ा है, इस कारण इस केस में अब देशभर में गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

केस के मामले में भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के डीसी सिंकू शरण सिंह द्वारा दायर शिकायत के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह के कुछ छेड़छाड़ किए गए वीडियो "समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा करने के इरादे से" सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किये जा रहे हैं, जिससे समाज में सार्वजनिक शांति और कानून व्यवस्था के खराब होने की संभावना है। इस कारण मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा और जांच करके मामले के तह तक पहुंचा जाएगा।

शिकायतकर्ता डीसी सिंकू शरण सिंह के अनुसार, जिन लिंक से गृह मंत्री शाह के आपत्तिजनक वीडियो साझा किए गए थे, उन्हें भी केस की कार्रवाई के लिए आगे संलग्न किया गया है और केस से जुड़े सारे तथ्य दिल्ली पुलिस को दे दिये गये हैं।

बताया जा रहा है कि आपत्तिजनक वीडियो के मामले में दर्ज की गई एफआईआर की एक प्रति दिल्ली साइबर पुलिस की ओर से आईएफएसओ इकाई को भी भेजी गई है और केस की गहना से जांच की जा रही है। 

टॅग्स :अमित शाहदिल्ली पुलिसSpecial Cell of Delhi Policeगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा