लाइव न्यूज़ :

Delhi Police Assistant Sub Inspector shot: 1994 में पुलिस में भर्ती, सिविल लाइन पुलिस थाने में तैनात विजय ने खुद को उड़ाया, ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2024 16:52 IST

Delhi Police Assistant Sub Inspector shot: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 (जांच) के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देविजय हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था और 1994 में पुलिस में भर्ती हुआ था।अपराध और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास से कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ है।

Delhi Police Assistant Sub Inspector shot:दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक की उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइन पुलिस थाने में अपनी सरकारी बंदूक से कथित तौर पर खुद को गोली मारने से मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास से कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस थाने में तैनात विजय ने सोमवार देर रात खुद को गोली मार ली। उन्होंने आगे बताया कि विजय हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था और 1994 में पुलिस में भर्ती हुआ था।

उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि अपराध और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी कुछ घरेलू समस्याएं थीं। उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 (जांच) के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

झारखंड में करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत

झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार को सुबह 55 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके बेटे की बिजली के तार के संपर्क में आकर करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। लेस्लीगंज उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा ने बताया कि यह घटना पांकी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुरलौंग गांव में उस समय घटी जब नागेंद्र चंद्रवंशी और उनके 30 वर्षीय पुत्र पिंटू चंद्रवंशी अपने खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान वह दोनों वहां झूलते तार के संपर्क में आ गए।

एसडीपीओ ने बताया, ‘‘गंभीर रूप से घायल पिता और पुत्र को परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। वहां से उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई।’’ मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने झूलते तार को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा