लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: शख्स ने 6 महीने की बच्ची के साथ किया रेप, पुलिस मुठभेड़ के बाद हुआ गिरफ्तार, जानिए वारदात की पूरी घटना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 1, 2022 15:27 IST

दिल्ली के समयपुर बादली में एक दरिंदे ने कुकर्म के लिए छह महीने की बच्ची को भी नहीं बख्शा लेकिन दिल्ली पुलिस ने मामले में चुस्ती दिखाते हुए रेप आरोपी को वारदात के कुछ ही घंटों के बाद एक हल्की मुठभेड़ करके गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देसमयपुर बादली में 40 साल के आरोपी कमल मल्होत्रा ने 6 महीने की बच्ची के साथ रेप किया दिल्ली पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटो के बाद आरोपी को बादली मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ लियाआरोप कमल ने दिल्ली पुलिस पर गोली चला दी, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में वो पुलिस के हत्थे चढ़ा

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में मानवीयता को तार-तार कर देने वाली एक ऐसी घटना सामने आयी है, जिसे सुनने के बाद हर कोई शर्मसार हो जा रहा है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के समयपुर बादली में घटी इस वारदात ने साबित कर दिया कि इंसानी दिमाग की विकृती उसकी सोच के भी भयाहव हो सकती है।

जी हां, समयपुर बादली में एक दरिंदे ने कुकर्म के लिए छह महीने की बच्ची को भी नहीं बख्शा। समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के मुताबिक सामाजिक ढांचे को नेस्तनाबूत करने वाले और 6 महीने की अबोध बालिका के साथ कथित तौर पर रेप करने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के बाद गिरफ्तार कर लिया।

लेकिन आरोपी सीधे तरह पुलिस की गिरफ्त नहीं आया, उसे पकड़ने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ा और जब वो गोलीबारी में घायल हो गया तभी पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकी।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 40 साल का आरोपी कमल मल्होत्रा उर्फ चिनू जहांगीरपुरी का रहने वाला है। कुकर्म के अपराध में कमल के साथ उसका दोस्त राज उर्फ राजू भी शामिल था, जो अपराध को अंजाम देने के बाद से फराह है और दिल्ली पुलिस बेहद सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक कमल ने 6 महीने की बच्ची के साथ दरिंदगी की और उसके दोस्त राजू ने उस बच्ची की 14 साल की दिव्यांग बहन के साथ रेप किया।

पुलिस के मुताबिक 29 अप्रैल को दोनों पीड़ित बच्चियों की मां थाने पहुंचकर बेटियों के साथ हुई अमीनवीय घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके आधार पर आरोपी कमल और राजू के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।

पीड़ित बच्चियों की मां ने पुलिस को बताया कि जब वो काम पर से घर वापस लौटी तो तो देखा की उसकी दोनों बेटियां घर से गायब हैं। इसके बाद महिला ने आसपास में तलाश शुरू की तो उसे बच्चियों के चिखने की आवाज सुनाई दी। जब वो बच्चियों के पास पहुंची तो देखा कि कमल और राजू उसकी बच्चियों के साथ गलत काम कर रही हैं। इसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इधर पुलिस ने पीड़ित बच्चियों की मां की शिकायत के आधार पर मामले में जांच शुरू की। बीते शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कमल बादली मेट्रो स्टेशन के पास एक सुनसान पार्क में है।

पुलिस ने सूचना के आधार पर पार्क में छापेमारी की और आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने पुलिस की बात सुनने की बजाय उनपर गोली चलानी शुरू कर दी। अंत में मजबूर होकर पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी और इस गोलीबारी में आरोपी घायल हो गया, जब जाकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी कमल के दाहिने पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिल ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित अन्य मामलों में केस दर्ज किया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

टॅग्स :रेपदिल्लीदिल्ली पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम