लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा?, 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हर्ष सिंह और रूबी जैन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2026 16:35 IST

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में पूर्वोत्तर की तीन महिलाओं के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देएफआईआर 20 फरवरी को दोपहर करीब 3.30 बजे हुए एक विवाद से संबंधित है। अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो गई।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिला किरायेदारों के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और आपराधिक धमकी की कथित घटना के सिलसिले में महिला रूबी जैन को गिरफ्तार किया है। दिल्ली की एक अदालत ने पूर्वोत्तर की तीन महिलाओं पर नस्ली टिप्पणी करने के आरोपी एक दंपति को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दंपति को बुधवार को मजिस्ट्रेट भानु प्रताप सिंह के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79, 351(2), 3(5) और 196 के तहत हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी जैन, जो मालवीय नगर के निवासी हैं, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर 20 फरवरी को दोपहर करीब 3.30 बजे हुए एक विवाद से संबंधित है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

    पुलिस के अनुसार, मालवीय नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी की जांच के बाद रूबी जैन को हिरासत में लिया गया। जांचकर्ताओं के अनुसार तीनों शिकायतकर्ता अपने किराए के चौथे तल के फ्लैट में बिजली का काम करवा रही थीं, तभी ड्रिलिंग से निकली धूल और मलबा कथित तौर पर नीचे के परिसर में गिर गया, जिससे पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो गई।

    महिलाओं ने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान आरोपियों ने उन्हें मौखिक रूप से गाली दी, उनकी उत्तर-पूर्वी पहचान को निशाना बनाते हुए अपमानजनक और नस्लीय टिप्पणियां कीं, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, उनकी मर्यादा का अपमान किया और धमकियां दीं। पुलिस ने बताया कि किसी को शारीरिक चोट नहीं आई

    हालांकि शिकायतकर्ताओं ने मानसिक उत्पीड़न और अपमान का जिक्र किया। बुधवार को जारी एक अपडेट में दिल्ली पुलिस ने कहा कि आगे की जांच के दौरान, उपलब्ध सामग्री के आधार पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं को लागू किया गया।

    कश्मीरी गेट पर कार में हुई गोलीबारी की घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

    जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील की कार पर कश्मीरी गेट स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनस (आईएसबीटी) के पास देर रात हुई गोलीबारी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस ने बताया कि दीपक खत्री की शिकायत पर कश्मीरी गेट थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास), 3(5) (आपराधिक षड्यंत्र) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    दिल्ली के बाहरी इलाके में एक महिला और तीन बच्चों की हत्या

    बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में बुधवार को एक महिला और उसके तीन नाबालिग बच्चों की धारदार हथियार से कथित तौर पर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस को इस वारदात को अंजाम देने में महिला के पति का हाथ होने का संदेह है।

    उत्तरपूर्वी दिल्ली में सड़क दुर्घटना में 10 वर्षीय बच्ची की मौत

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में बुधवार तड़के एक वाहन की चपेट में आने से 10 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसे की सूचना रात करीब 12.50 बजे मिली, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर तीन घायलों को पड़ा पाया।

    टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसअरुणाचल प्रदेशPolice
    Open in App

    संबंधित खबरें

    क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

    क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

    क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

    क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

    क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

    क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

    क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

    क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

    क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

    क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

    क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम