लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर लड़की बनकर भेजता था फ्रेंड रिक्वेस्ट, फिर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे, गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: October 17, 2021 09:41 IST

राजस्थान के भरतपुर से दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो फेसबुक पर लड़की बनकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था और फिर उनकी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लाखों रुपये ऐंठ लेता था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने राजस्थान से चलने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार हो गया है जबकि उसके तीन साथी फरार बताए जा रहे हैं।फेसबुक पर शिकार खोजता था ये गिरोह और फिर लड़की की प्रोफाइल बनाकर उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जाता था।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने राजस्थान से चलने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लोगों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है जबकि तीन संदिग्ध फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस ने कहा है कि उन्हें इस मामले में नौ शिकायतें मिली हैं। साइबर सेल के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ​​ने कहा कि शिकायतकर्ताओं में से एक को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी और बाद में भेजने वाले ने उसका व्हाट्सएप नंबर मांगा था।

इसके बाद, शिकायतकर्ता को उसी का अश्लील वीडियो मिला जिसमें उसका चेहरा मॉर्फ्ड किया गया था। वीडियो भेजने वाले ने पैसे की मांग की ओर इसे नहीं देने पर वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देने लगा। इस पर डरकर शिकायतकर्ता ने आरोपी को 1,96,000 रुपये का भुगतान भी कर दिया।

पुलिस ने कहा कि मोबाइल फोन नंबर असम में जारी किए गए थे और राजस्थान के भरतपुर जिले से इसका इस्तेमाल हो रहा था। आगे की जांच में पुलिस को भरतपुर से चल रहे ऐसे ब्लैकमेल कर पैसे मांगने के मॉड्यूल के बार पता चला।

पुलिस ने शिकायतकर्ता द्वारा जमा किए गए बैंक खातों के माध्यम से आरोपियों का पता लगाया। पुलिस ने इस संबंध में 23 वर्षीय हकमुद्दीन को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस अपराध में कथित रूप से शामिल उसके तीन सहयोगी अभी फरार हैं।

कैसे लोगों को जाल में फंसाता था ये गिरोह

राजस्थान के भरतपुर का ये गिरोह लोगों को कैसे फंसाता था, इस बारे में भी पुलिस ने जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य महिलाओं के फर्जी प्रोफाइल बनाते थे और पुरुषों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। 

एक बार फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार हो जाने के बाद वे उनके साथ चैट करना शुरू कर देते थे उन्हें वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें करने का लालच देते थे। वे इन वीडियो चैट को रिकॉर्ड करते थे और बाद में शख्स को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ लेते थे।

बहरहाल, पुलिस ने लोगों से अनजान प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने और ऐसे जाल से सावधान रहने की अपील की है। पुलिस ने साथ ही कहा कि अगर उन्हें निशाना बनाया जाता है, तो उन्हें तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसफेसबुकराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट