लाइव न्यूज़ :

सूटकेस में सड़ी हुई हालत में मिली थी लाश, टैटू से दिल्ली पुलिस को मिला आरोपियों का सुराग, जानें कैसे खुला राज

By विनीत कुमार | Updated: August 29, 2021 10:33 IST

दिल्ली पुलिस ने कुछ दिन पहले एक नाले में सटकेस में मिली लाश के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पत्नी भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी समेत उसके प्रमी और दोस्तों पर मिलकर नवीन नाम के शख्स की हत्या का आरोप।नाले में मिली लाश पर मिले टैटू के आधार पर पुलिस पत्नी तक पहुंचने में कामयाब रही।पत्नी और आरोपियों की कॉल डिटेल से खुला बड़ा राज, मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में एक नाले में बहते मिले ट्रोली बैग में सड़ी हुई स्थिति मिली लाश को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस लाश पर बने एक टैटू की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही।

पुलिस को 10 अगस्त को सुखदेव विहार में नाले में सूटकेस में लाश मिलने की जानकारी मिली थी। लाश किसी पुरुष की थी जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास रही होगी। लाश बहुत हद तक सड़ गई थी और ऐसे में उसकी शिनाख्त मुश्किल हो रही थी।

लाश पर टैटू से मिली पुलिस को मदद

पुलिस शव की पहचान में जुटी ही थी कि तभी उस पर दाएं हाथ पर 'नवीन' लिखा हुआ मिला। पुलिस को आशंका थी कि शख्स की हत्या कहीं और की गई और फिर लाश को नाले में लाकर डाला गया।

लाश मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय थाने में एक शख्स की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस शख्स का नाम भी नवीन ही था। रिपोर्ट में शख्स की पत्नी मुस्कान ने बताया था कि उसके पति 8 अगस्त से लापता हैं।

इसके बाद पुलिस रिपोर्ट में दिए गए पते पर पहुंची। वहां हालांकि पता चला कि मुस्कान ने 11 अगस्त को किराए का घर छोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल को ट्रैक किया और खानपुर में उसके नए घर में पहुंची जहां वह अपनी मां मीनू और दो साल की बेटी के साथ रह रही थी।

मुस्कान ने इस बात से इनकार किया कि नवीन के हाथ पर कोई टैटू था लेकिन उसके भाई ने टैटू होने की पुष्टि की।

पत्नी पर गहराया पुलिस का शक

पुलिस के अनुसार मुस्कान ने शुरू में कहा था कि उसका और नवीन का सात अगस्त को झगड़ा हुआ था। मुस्कान ने ये भी कहा कि नवीन ने उसे मारा उसके मुंह से खून बहने लगा। 

मुस्कान ने साथ ही बताया कि उसने उस रात पीसीआर कॉल किया था और मेडिकल जांच के लिए एम्स गई। मुस्कान के अनुसार जब वह एम्स से लौटी, तब तक नवीन जा चुका था।

पुलिस ने भी पाया कि उसने एक पीसीआर कॉल किया था लेकिन कोई मेडिको-लीगल केस दर्ज नहीं था। मुस्कान से यह भी पूछा गया कि नवीन के लापता होने के पांच दिन बाद उसने गुमशुदगी की शिकायत क्यों दर्ज कराई।

मुस्कान की कॉल डिटेल की जांच से पता चला कि वह अपने दोस्त जमाल के संपर्क में थी। जमाल के फोन लोकेशन का इस्तेमाल करते हुए आगे की जांच से पता चला कि वह 7 अगस्त को मुस्कान के घर पर था और अगले दिन सुखदेव विहार में भी वह मौजूद था, जहां शव को फेंका गया था।

मुस्कान ने अपना जुर्म किया कबूल

पुलिस के मुताबिक और पूछताछ के बाद मुस्कान ने कबूल किया कि नवीन ने 7 अगस्त की रात को जमाल को घर देख लिया था इसके बाद झगड़ा हुआ। तीखी बहस सुनकर बाहर खड़े जमाल के दोस्त विवेक और कोसलेंद्र कमरे में दाखिल हुए और तीनों ने नवीन को पकड़ लिया।

जमाल और विवेक ने नवीन को नीचे पकड़ कर रखा जबकि कोसलेंद्र ने कथित तौर पर उसकी गर्दन पर कई वार किए।

पुलिस के मुताबिक मुस्कान ने यह भी कहा कि शव को बाथरूम में धोया गया और कमरे की सफाई की गई। पुलिस के मुताबिक नवीन, जमाल और अन्य के खून से सने कपड़े चिराग दिल्ली में एक नाले में फेंक दिए गए और शव को ट्रॉली बैग में पैक कर सुखदेव विहार नाले में फेंका गया।

मुस्कान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विवेक को दिल्ली के देवली से, जमाल को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्टेशन से और कोसलेंद्र को उत्तर प्रदेश के रायबरेली से गिरफ्तार किया।

विवेक के भाई विशाल को भी गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उसने कथित तौर पर शव को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल किया गया ऑटो चलाया था। जमाल के दोस्त राजपाल को भी पकड़ा गया जो शव को ठिकाने लगाने में शामिल थे।

मुस्कान की मां को कथित तौर पर नवीन को मारने के लिए जमाल और अन्य लोगों को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस ने पाया कि जब हत्या हुई थी तो वह कमरे में थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली-एनसीआरदिल्ली समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए