लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सुंदर नगरी इलाकाः 26 वर्षीय युवक की खंभे से बांधकर पिटाई, मौत, आखिर क्या था कसूर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2023 13:54 IST

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा, सुंदर नगरी निवासी फल विक्रेता अब्दुल वाजिद (60) ने शिकायत दर्ज कराई कि चोरी के संदेह में कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने के बाद उनके बेटे इसार की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअपने घर पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा बाहर पड़ा दर्द से कराह रहा है।पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। एक खंभे से बांध दिया और लाठियों से उसकी पिटाई की।

नई दिल्लीः पूर्वोत्तर दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में चोरी के संदेह में कुछ लोगों ने 26 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर खंभे से बांधकर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह इलाके के जी-4 ब्लॉक में हुई।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा, सुंदर नगरी निवासी फल विक्रेता अब्दुल वाजिद (60) ने शिकायत दर्ज कराई कि चोरी के संदेह में कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने के बाद उनके बेटे इसार की मौत हो गई। उपायुक्त ने वाजिद के हवाले से बताया कि मंगलवार शाम जब वह अपने घर पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा बाहर पड़ा दर्द से कराह रहा है।

उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। टिर्की के मुताबिक, इसार ने अपने पिता को बताया कि सुबह करीब पांच बजे कुछ युवकों ने जी-4 ब्लॉक के पास उसे पकड़ लिया और उस पर चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने उसे एक खंभे से बांध दिया और लाठियों से उसकी पिटाई की।

उन्होंने बताया कि हमलावर जी-4 ब्लॉक के पास रहते थे। उन्होंने कहा, इसार का पड़ोसी आमिर उसे रिक्शे में घर ले आया और शाम करीब सात बजे उसने दम तोड़ दिया। उपायुक्त ने कहा, वाजिद ने पुलिस को सूचित किया और शव को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां शव परीक्षण किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इसार पर हमला करने वाले लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम