लाइव न्यूज़ :

जसोला अपोलो मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में महिला को अनुचित तरीके से स्पर्श करने के आरोप में 26 वर्षीय अस्पताल कर्मचारी अरेस्ट, सीसीटीवी फुटेज ने किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2023 21:08 IST

पुलिस ने महिला के बयान का हवाला देते हुए बताया कि आरोपी ने महिला को पीछे से छुआ था और वह लिफ्ट में अन्य अकेला यात्री था।

Open in App
ठळक मुद्देचार अप्रैल को जसोला अपोलो मेट्रो स्टेशन की एक लिफ्ट के अंदर महिला के साथ हुई थी। भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया।सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी के जसोला अपोलो मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में एक महिला को अनुचित तरीके से स्पर्श करने के आरोप में 26 वर्षीय एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश कुमार कोली एक निजी अस्पताल के रखरखाव विभाग में काम करता है।

उन्होंने बताया कि घटना चार अप्रैल को जसोला अपोलो मेट्रो स्टेशन की एक लिफ्ट के अंदर महिला के साथ हुई थी। पुलिस ने महिला के बयान का हवाला देते हुए बताया कि आरोपी ने महिला को पीछे से छुआ था और वह लिफ्ट में अन्य अकेला यात्री था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) जितेंद्र मणि ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की हरकत जानने के लिए जसोला अपोलो मेट्रो स्टेशन और उसके आसपास के स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उन्होंने बताया, “शुक्रवार को हमें सूचना मिली की आरोपी जसोला अपोलो मेट्रो स्टेशन की ओर आ रहा है और सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसदिल्ली मेट्रोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम