लाइव न्यूज़ :

दिल्ली फोटोग्राफर मर्डर केस में नया मोड़, पुलिस ने कहा-  मरते वक्त अंकित ने लड़की के साथ रिश्ते से किया था इंकार 

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 4, 2018 11:37 IST

दूसरे धर्म की लड़की से प्यार के लिए दिल्ली के ख्याला इलाके में  23 वर्षीय फोटोग्राफर अंकित सक्‍सेना की हत्या हुई।

Open in App

दिल्ली के ख्याला इलाके में  23 वर्षीय फोटोग्राफर अंकित सक्‍सेना मर्डर केस में एक नया मोड़ आ गया है। दिल्ली पुलिस ने मामले में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि जब अंकित का सरेआम गला रेता गया था तो मरने के पहले उसने लड़की के साथ रिश्ते में होने की बात से इंकार कर दिया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक उस वक्त जो वहां प्रत्यक्षदर्शी थे उन्होंने बताया कि अंकित जब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा था तो वह अपनी मां को बार-बार यही कह रहा था कि उसका उस लड़की के साथ कोई रिश्ता नहीं है। जो भी था वह पहले ही खत्म हो चुका था। 

अंकित ने कहा खत्म हो गया है रिश्ता 

हालांकि बाद में दिल्ली पुलिस ने यह भी बयान जारी किया है कि हो सकता है कि अंकित ने यह बात खुद को आखिरी वक्त में बचाने के लिए कहा हो। पुलिस ने यह भी बताया कि  प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना है कि जब गिरफ्तार आरोपी लड़की के पिता, भाई और चाचा अंकित को चाकू से गला रेतने की कोशिश कर रहे थे, तब भी अंकित जोर-जोर से चिल्ला कर यही बोल रहा था कि उसका उनकी बेटी के साथ कोई रिश्ता नहीं था। बरहाल दिल्ली पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

3 साल से कर रहे थे डेट

वहीं, अंकित की कथित मुस्लिम प्रेमिका ने पुलिस के सामने यह बयान दिया है कि वह और अंकित दोनों 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और उसके घरवाले अक्सर जान से मारने की धमकी भी देते थे। लड़की ने भी पुलिस को बताया है कि उसकी जान को भी खतरा है।

क्या है पूरा मामला 

अंकित की हत्या  शुक्रवार 2 फरवरी को दिल्ली के ख्याला इलाके में हुई थी। अंकित की हत्या के आरोप में प्रेमिका के पिता, चाचा और मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि जांच के अनुसार आरोपियों ने गुरुवार की रात अंकित को पकड़कर उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लड़की के नाबालिग भाई को छोड़कर उसके पिता, चाचा और मां को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना गुरुवार रात नौ बजे हुई जिसकी सूचना एक निजी अस्पताल कर्मी ने पुलिस को दी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में पीसीआर को कोई काल नहीं की गई थी।

काफी मेहनती था अंकित 

अंकित के दोस्तों का कहना है कि वह काम को लेकर बहुत मेहनती था। वह अपने परिवार के लिए बड़ा घर बनाना चाहते थे और अपने लिए हाई-टेक स्टुडियो। अंकित का यूट्यूब चैनल भी था 'आवारा बॉय' जहां वह प्रैंक्स और म्यूजिक विडियो डालते थे। 

लड़की को पैरंट्स से खतरा 

लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अंकित से शादी करना चाहती थी। लेकिन मजहब के सामने प्यार हार गया। लड़की का कहना है कि पता नहीं उसके घरवाले उसकी कब हत्या कर दें। लड़की के घरवाले मूल रूप से यूपी गोरखपुर के निवासी हैं। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Crime: मालवीय नगर में माँ ने अपनी दो बेटियों को मार डाला, आत्महत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला