लाइव न्यूज़ :

Delhi Phone Party Murder: नया फोन खरीदा है चल अब पार्टी दे?, मना करने पर 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले 3 फ्रेंड ने 16-वर्षीय किशोर को चाकू से हमला कर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2024 15:46 IST

Delhi Phone Party Murder: तीन लड़कों के समूह ने नया फोन खरीदने की खुशी में पार्टी देने की मांग की, लेकिन सचिन ने इनकार कर दिया। इसे लेकर कहासुनी हुई और अंतत: आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित की पहचान 16-वर्षीय सचिन के तौर पर की गई है, जो घटनास्थल के पास ही रहता था।घटना के करीब एक घंटे बाद हुई और पीठ पर दो जगह चाकू घोंपा गया था। फोन खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी मुलाकात तीन लड़कों से हुई।

Delhi Murder Crime News: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में तीन दोस्तों ने 16-वर्षीय एक किशोर की उस वक्त कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी, जब उसने नये फोन की खुशी में पार्टी देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी किशोर हैं और उन सभी की उम्र भी करीब 16 साल है एवं वे नौंवी कक्षा में पढ़ते हैं। पुलिस के अनुसार, हत्या के सिलसिले में तीनों को पकड़ लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गश्ती टीम ने सोमवार को शाम करीब सवा सात बजे शकरपुर स्थित रामजी समोसा की दुकान के करीब सड़क पर खून के धब्बे देखे और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने टीम को बताया कि लड़कों के एक गुट ने एक अन्य लड़के पर चाकू से हमला कर दिया था और उसे लोकनायक जयप्रकाश (एनएनजेपी) अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की पहचान 16-वर्षीय सचिन के तौर पर की गई है, जो घटनास्थल के पास ही रहता था।

अधिकारी के अनुसार, यह घटना दिन-दहाड़े हुई है। गुप्ता ने बताया कि सचिन की मौत अस्पताल में घटना के करीब एक घंटे बाद हुई और उसकी पीठ पर दो जगह चाकू घोंपा गया था। डीसीपी ने कहा कि जांच के दौरान जानकारी मिली कि सचिन और उसका एक दोस्त मोबाइल फोन खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी मुलाकात तीन लड़कों से हुई।

गुप्ता ने बताया, ‘‘तीन लड़कों के समूह ने नया फोन खरीदने की खुशी में पार्टी देने की मांग की, लेकिन सचिन ने इनकार कर दिया। इसे लेकर कहासुनी हुई और अंतत: आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।’’ उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा-103(1) और 3(5) के तहत शकरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और तीनों आरोपियों को मंगलवार को इलाके से पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की तस्वीर का इस्तेमाल किया। पुलिस ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला