लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में नहीं थम रहा अपराध, बीड़ी न देने पर हत्या, शरीर को चाकू से गोदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2025 13:16 IST

Delhi Crime: पुलिस ने बताया कि घायलों को ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सोहेब को मृत घोषित कर दिया।

Open in App

Delhi Crime: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में दो लोगों को बीड़ी देने से इनकार करने पर एक युवक की चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को हुई इस घटना में युवक का बड़ा भाई और उसका दोस्त घायल हो गए। घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को एक पार्क में सोहेब ने स्थानीय निवासी मुन्ना और सनी को बीड़ी देने से इनकार कर दिया, जिससे गुस्से में दोनों युवकों ने सोहेब को थप्पड़ मार दिया। पुलिस के अनुसार, सोहेब ने घर जाकर अपनी मां सबुक्ता को इस बारे में बताया।

इसके बाद सबुक्ता, सोहेब और उसके बड़े भाई मोहसिन के साथ उन दोनों लोगों के पास गयी। सोहेब ने अपने दोस्त अकरम को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस ने बताया कि यह झड़प उस समय हिंसक हो गई जब मुन्ना (26) ने अपने भाई इम्तियाज (30) और भतीजे सनी (20) के साथ मिलकर सोहेब और उसके साथ आए लोगों पर चाकुओं से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायलों को ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सोहेब को मृत घोषित कर दिया।

सोहेब को कई बार चाकू घोंपा गया था और वह सड़क पर गिर गया था, जबकि मोहसिन को बाद में गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया और अकरम मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपियों - फिरोज उर्फ ​​मुन्ना, इम्तियाज और सौदागर उर्फ ​​सनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उनके पास से खून से सने दो चाकू भी बरामद किए गए। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसदिल्लीदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने