लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के एम्स में भर्ती मरीज ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

By विनीत कुमार | Updated: July 16, 2020 11:52 IST

दिल्ली में एम्स अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच अभी जारी है। मृतक मध्य प्रदेश का रहने वाला था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के एम्स में भर्ती मध्य प्रदेश के मरीज ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्यापुलिस मामले की जांच कर रही है, मृतक सतना का रहने वाला था

दिल्ली स्थित एम्स में एक मरीज ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक मामले की जांच अभी जारी है।

वहीं, दिल्ली दक्षिण जिला डीसीपी अतुल ठाकुर के अनुसार मृतक का नाम राजमणि (35) था। वह मध्य प्रदेश के सतना का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार करीब पांच-छह महीने पहले उसकी आंत का ऑपरेशन हुआ था। उसके बाद से ही वह एम्स में भर्ती था। 

गौरतलब है कि इससे पहले पिछले हफ्ते एम्स के 25 वर्षीय एक जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर के छात्रावास की दसवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की खबर आई थी। मृतक की पहचान अनुराग के रूप में हुई थी और वह मनोविज्ञान विभाग में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर था। सूत्रों के अनुसार डॉक्टर अवसाद से ग्रस्त था।

वहीं, 6 जुलाई को तरुण सिसोदिया नाम के पत्रकार ने एम्स ट्रामा सेंटर की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी। AIIMS के बयान के मुताबिक उनका इलाज 24 जून से चल रहा था और वह ट्रामा सेंटर की पहली मंजिल पर थे। बताया गया कि वह अचानक चौथी मंजिल की तरफ भागे और वहां जाकर खिड़की से कूद गए। एम्स के मुताबिक गंभीर हालत में उन्हें आईसीयू ले जाया गया लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।

टॅग्स :एम्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट