लाइव न्यूज़ :

Watch Video: दिल्ली में पालतू कुत्ते के भौंकने पर पड़ोसी ने लोहे की रॉड से किया हमला, पहले मारा कुत्ते को फिर मालिक की पिटाई की, 3 घायल

By आजाद खान | Updated: July 4, 2022 10:44 IST

मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया कि पीड़ितो ने इस घटना के खिलाफ शिकायत की है जिसके तहत IPC की विभिन्न धाराओं और पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के मामला दर्ज हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में एक शख्स ने कुत्ते और उसके मालिक पर हमला कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो और फोटो भी वायरल हो रहा है। इस हमले में पीड़ित परिवार को चोट भी आई है।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक पालतू कुत्ते के कथित तौर पर भौंकने के बाद एक शख्स ने कुत्ते और उसके मालिक पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया है। इस घटना की तस्वीरें भी जारी हुई है जिसमें आरोपी पीड़ित पर हमला करता दिख रहा है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केवल कुत्ते के भौंकने पर एक शख्स भड़क गया और वे कुत्ते के साथ उसे मालिक और घर के अन्य सदस्य पर भी हमला कर दिया है। इस घटना में पीड़ित परिवार घायल भी हुए है और उनका इलाज चल रहा है। 

एएनआई के खबर के अनुसार, मामले में कुत्ते के मालिक द्वारा पुलिस में शिकायत भी हुई है, लेकिन अभी तक मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। 

क्या है पूरा मामला

इस घटना का एख वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी हुआ है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि पीड़ित परिवार अपने घर के गेट पर खड़ा है तभी एक शख्स हाथ में कथित तौर पर लोहे का रॉड लिए हुए उनके कुत्ते को दौड़ा रहा है। इस बीच जब मालिक ने उस शख्स को रोकना चाहा तो आरोपी ने कुत्ते पर पहले हमला किया और फिर उसने कुत्ते के मालिक को भी रॉड से मारा। 

रॉड से मार खाने के बाद कुत्ता अधमरा होकर सो गया और उसका मालिक घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद पीड़ित मालिक के बेटे के साथ आरोपी की हाथापाई होने लगी जिसमें उसके बेटे को भी सर में चोंटे भी आई है। घटना के बाद तीन लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। 

विभिन्न धाराएं और पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत मामला हुआ दर्ज 

अमर उजाला की खबर के अनुसार, मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया कि कुत्ते के मालिक रक्षित ने केस दर्ज करवाया है। उसके बयान पर पश्चिम विहार ईस्ट पुलिस थाने में IPC की विभिन्न धाराओं और पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।  

टॅग्स :क्राइमNew Delhiवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप