लाइव न्यूज़ :

Delhi-Noida: 32 साल के प्रेमिका के साथ 50 वर्षीय डॉ दिनेश गौड़ ने किया अश्लील हरकत?, 6 बच्चे के पिता और 44 वर्षीय प्रेमी इम्तियाज ने हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2025 12:42 IST

Delhi-Noida: आरोपी इम्तियाज से पूछताछ में जानकारी दी कि 25 जनवरी की रात दिनेश शराब पीकर आया और इम्तियाज और उसकी प्रेमिका को कमरे में बुलाया।

Open in App
ठळक मुद्देकुशीनगर निवासी इम्तियाज (आरोपी) व एक महिला को अपने मकान का एक कमरा किराए पर दिया था।डॉ दिनेश गौड़ (50 वर्ष) का ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव के संजय विहार कॉलोनी में एक मकान है। कमरे से बाहर भेज रहा था और इस दौरान वह महिला के साथ छेड़छाड़ भी करने लगा।

Delhi-Noida: दिल्ली के रहने वाले डॉक्टर की थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में हत्या के मामले में पुलिस ने उसके किराएदार को गिरफ्तार किया है। किराएदार का कहना है कि डॉक्टर ने उसकी प्रेमिका के साथ अश्लील हरकत की थी जिसकी वजह से उसने उसे मार डाला। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिल्ली के कुंडली निवासी डॉ दिनेश गौड़ (50 वर्ष) का ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव के संजय विहार कॉलोनी में एक मकान है। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को उन्होंने कुशीनगर निवासी इम्तियाज (आरोपी) व एक महिला को अपने मकान का एक कमरा किराए पर दिया था। अवस्थी के अनुसार, आरोपी इम्तियाज से पूछताछ में उसने जानकारी दी कि 25 जनवरी की रात दिनेश शराब पीकर आया और इम्तियाज और उसकी प्रेमिका को कमरे में बुलाया।

आरोपी के अनुसार, दिनेश थोड़ी-थोड़ी देर में किसी बहाने से उसे कमरे से बाहर भेज रहा था और इस दौरान वह महिला के साथ छेड़छाड़ भी करने लगा। अवस्थी ने बताया कि आरोपी ने देखा कि उसकी महिला मित्र के साथ दिनेश अश्लील हरकत कर रहा है, तो दोनों के बीच हाथापाई हुई।

आरोपी ने अपनी महिला मित्र को ऊपर कमरे में भेजा, तथा दिनेश के कमरे में पड़े हथौड़े से उसके ऊपर ताबड़तोड़ वार किए। दिनेश बेहोश हो कर गिर गया तब आरोपी ने पास ही पड़े सर्जिकल ब्लेड से उसके पेट पर हमला कर दिया। डीसीपी ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी अपनी महिला मित्र के साथ वहां से भाग गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी इम्तियाज को बुधवार की शाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आज उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। अवस्थी ने बताया कि 44 वर्षीय आरोपी के छह बच्चे हैं। उसकी प्रेमिका की उम्र 32 वर्ष है और उसके दो बच्चे हैं।

पिछले दो साल से दोनों अपने परिवार से अलग रह रहे हैं। पुणे में दोनों की मुलाकात हुई थी। वहां से दोनों ग्रेटर नोएडा आ गए तथा एक साथ रहने लगे। दोनों नौकरी की तलाश में थे और डॉक्टर ने दोनों को नौकरी लगवाने का भी आश्वासन दिया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यादिल्लीNCRनॉएडाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम