लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, अस्पताल में इलाज के बहाने आए हमलावर

By अंजली चौहान | Updated: October 3, 2024 09:55 IST

Delhi Crime:कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र के जैतपुर स्थित नीमा हॉस्पिटल के अंदर जावेद अख्तर नाम के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Open in App

Delhi Crime: पश्चिम बंगाल के कोलकाता के सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर की निर्मम हत्या और बलात्कार ने पूरे देश में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह महज एक अपराध नहीं है बल्कि लोगों का इलाज करने वाले भगवान माने जाने वाले डॉक्टरों के खिलाफ बढ़ते अपराध को दिखाता है जिसके लिए न सिर्फ डॉक्टरों बल्कि प्रशासन के बीच भी चिंता फैल गई है। कोलकाता का मामला जहां लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है वहीं, राजधानी दिल्ली में एक डॉक्टर की हत्या ने सनसनी मचा दी है।

दरअसल, दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र के जैतपुर में नीमा अस्पताल में 3 अक्टूबर को एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, दो लोग घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे और इलाज करवाने के बाद डॉक्टर से मिलने की मांग की।

डॉक्टर के केबिन में घुसते ही उन्होंने डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं और संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। फिलहाल मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

वहीं, मरने वाले डॉक्टर की पहचान जावेद अख्तर के रूप में हुई है। जो जैतपुर इलाके में अस्पताल चलाता था। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसडॉक्टरहत्याक्राइमदिल्ली क्राइमदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?