लाइव न्यूज़ :

Delhi Murder: शास्त्री पार्क में 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, कपड़े की दुकान पर काम करने वाले मुस्तकीम के सीने में यासीन ने 3 गोली मारी, वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2024 10:41 IST

Delhi Murder Crime News: पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात मुस्तकीम और उसका दोस्त सोहेल इशरत नामक महिला के घर गए, जो सोहेल पूर्व पत्नी है और एक बार में काम करती है।

Open in App
ठळक मुद्देमुलाकात यासीन से हुई, जिससे इशरत शादी करना चाहती थी।इशरत के घर पर मुस्तकीम और सोहेल का यासीन से विवाद हो गया। जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Delhi Murder Crime News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक विवाद के चलते 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चांदनी चौक में कपड़े की एक दुकान पर काम करने वाले मुस्तकीम के सीने में गोली मार दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी यासीन (24) ने कम से कम तीन गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात मुस्तकीम और उसका दोस्त सोहेल इशरत नामक महिला के घर गए, जो सोहेल पूर्व पत्नी है और एक बार में काम करती है।

वहां उनकी मुलाकात यासीन से हुई, जिससे इशरत शादी करना चाहती थी। इशरत के घर पर मुस्तकीम और सोहेल का यासीन से विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि बहस के दौरान यासीन ने मुस्तकीम को गोली मार दी। उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जॉय टिर्की ने बताया, “ मुस्तकीम के सीने में गोली लगी।

उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया है।” घटनास्थल से दो खोखे और 7.65 एमएम का एक कारतूस मिला है। डीसीपी ने कहा कि यासीन फरार है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, सोहेल और इशरत का पिछले साल नवंबर में तलाक हो गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?