लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः मां को दी थी गाली, माफी नहीं मांगी, चाकू से वार कर 10वीं के छात्र ने 11वीं कक्षा के छात्र की ली जान

By भाषा | Updated: October 2, 2021 20:17 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ओखला के तेहखंड इलाके में एक सरकारी स्कूल के बाहर हुई।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोर ने कथित तौर पर आरोपी की मां को गाली दी थी।पुलिस ने आरोपी नाबालिग छात्र को हिरासत में ले लिया है। घटना के समय दोनों ही किशोर स्कूल की वर्दी में थे।

नई दिल्लीः दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला इलाके में 17 वर्षीय एक स्कूली छात्र की उसी के स्कूल में पढ़ने वाले एक अन्य छात्र ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार को ओखला के तेहखंड इलाके में एक सरकारी स्कूल के बाहर हुई।

मामले के अनुसार, किशोर ने कथित तौर पर आरोपी की मां को गाली दी थी और जब उसने माफी नहीं मांगी तो आरोपी ने उसे चाकू मार दिया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग छात्र को हिरासत में ले लिया है। घटना के समय दोनों ही किशोर स्कूल की वर्दी में थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमले में मारा गया किशोर 11वीं कक्षा का छात्र था और आरोपी ने उसे तीन बार चाकू मारा। उन्होंने कहा कि किशोर को गंभीर हालत में एक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला कि 15 वर्षीय आरोपी भी उसी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है और उसने 17 वर्षीय किशोर पर उस समय हमला किया जब छुट्टी होने के बाद वह स्कूल के बाहर घूम रहा था। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए