लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मोहन गार्डनः 30 साल की पत्नी आरती की गला घोंटकर हत्या, पति ने 3 नाबालिग बच्चों के सामने मारा, फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2025 11:10 IST

Delhi Mohan Garden: घटना के बारे में पता 17 दिसंबर की सुबह चला, जब फोन पर सूचना मिली कि एक महिला ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतका की पहचान दिल्ली के द्वारका स्थित मोहन गार्डन निवासी आरती के रूप में हुई है।टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घर के अंदर शव पाया। महिला को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

Delhi: पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में 30 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतका की पहचान दिल्ली के द्वारका स्थित मोहन गार्डन निवासी आरती के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया, "घटना के बारे में पता 17 दिसंबर की सुबह चला, जब फोन पर सूचना मिली कि एक महिला ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घर के अंदर शव पाया। महिला को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

अधिकारी ने बताया, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के बाद से महिला का पति सुशील घर से लापता है। वह टैक्सी चालक है। दंपति अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ रहते हैं।" उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम