लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः चोरी करने के शक में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या, तीन लोग हुए अरेस्ट

By भाषा | Updated: September 5, 2018 05:16 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में भलस्वा डेयरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और तीन फरार हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 05 सितंबरः उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मुकुंदपुर में मंगलवार तड़के कथित तौर पर कीमती सामान चुराने के लिए एक घर में घुसे किशोर की स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) असलम खान ने बताया कि 16 वर्षीय लड़का कीमती सामान चुराने घर में घुसा था लेकिन घर के मालिक ने उसे पकड़ लिया और स्थानीय लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में भलस्वा डेयरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और तीन फरार हैं। आरोपियों की पहचान नंद किशोर, राज किशोर, त्रिवेणी, देशराज, संत लाल और सोहन लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के खिलाफ चोरी का मामला भी दर्ज किया है। 

पुलिस को बताया गया है कि लड़का दो अन्य साथियों के साथ कथित रूप से चोरी करने मुकुंदपुर के एक घर में घुसा। आवाज होने पर घर की एक महिला उठ गई और उन्होंने घर की दूसरी मंजिल पर तीन लड़कों को देखा। दो अन्य तो मौके से फरार हो गये लेकिन किशोर को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

लड़के के परिवार ने दावा किया कि वह चोर नहीं था और उनकी पीट-पीटकर हत्या करने का कारण कुछ और था। जांच के दौरान यह पता चला कि घटना तड़के साढे तीन बजे की है लेकिन पुलिस को सुबह करीब साढे छह बजे जानकारी दी गई।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह करीब साढे छह बजे, चोरी की घटना के बारे में पीसीआर के पास एक कॉल आई। इस बात की जांच की जा रही है कि तीन घंटे बाद कॉल क्यों की गई।’’

अधिकारी ने कहा कि किशोर बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला है और वह करीब एक पखवाड़े पहले यहां आया था। उसकी मां गृहणी है और बिहार में रहती है जबकि पिता नोएडा में मजदूरी करता है।

उसका बड़ा भाई इलेक्ट्रिशियन के रूप में काम करता है और वह भी इलेक्ट्रानिक सामान की मरम्मत करने का प्रशिक्षण ले रहा था। जुलाई में, उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में चोर होने के संदेह में 31 साल के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

टॅग्स :हत्याकांडदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?