लाइव न्यूज़ :

जानें क्यों दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर बढ़ रही है आत्महत्या की घटनाएं, रिपोर्ट में सामने आई ये बात

By भाषा | Updated: October 11, 2019 17:41 IST

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर अन्य चिकित्सकों ने भी कहा कि कई लोग जान देने के लिये इसलिये मेट्रो के आगे कूदते हैं क्योंकि इससे "कम दर्द" में उनकी जान निकल जाती है

Open in App
ठळक मुद्देविशेषज्ञों का कहना है कि महानगरों में तनावपूर्ण या एकाकी जीवन अक्सर किसी व्यक्ति को अवसादग्रस्त बना देता है। दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर बीते पांच महीने में आठ से ज्यादा आत्महत्या के मामले देखने को मिले हैं।

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर बीते पांच महीने में आत्महत्या के आठ मामले सामने आएं हैं। इस बारे में चिकित्सकों का कहना है कि इसके लिये अवसाद आम वजह है जो लोगों को यह कदम उठाने के लिये प्रेरित करता है। चिकित्सकों का कहना है कि कोई भी व्यक्ति बहादुरी से अवसाद से लड़ सकता है और समाज को इस बीमारी को हीन न मानकर उनके ठीक होने में योगदान देना चाहिये।

उन्होंने लोगों से अवसाद से जूझ रहे लोगों की ओर मदद का हाथ बढ़ाने की अपील की। मेट्रो स्टेशनों पर अप्रैल से अक्टूबर के बीच युवा से लेकर उम्रदराज लोगों कीइ आत्महत्या की कम से कम आठ घटनाये सामने आयीं। इनमें से पांच मामले अकेले सितंबर में दर्ज किये गए। इसके अलावा अप्रैल से नौ अक्टूबर के बीच सात अन्य लोगों ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिनमें से कुछ अवसाद से जूझ रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि महानगरों में तनावपूर्ण या एकाकी जीवन अक्सर किसी व्यक्ति को अवसादग्रस्त बना देता है, जिसके चलते वे अपना जीवन समाप्त करने की सोचने लगते हैं। सर गंगाराम अस्पताल में सलाहकार मनोचिकित्सक डॉ राजीव मेहता ने पीटीआई-भाषा से कहा कि लोगों को आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का सबसे बड़ा कारण अवसाद है।

अगर कोई व्यक्ति अपनी जान लेना चाहता है तो वह ऐसे कदम उठाता है जो अधिक घातक हो और उसमें दर्द भी कम हो। ऐसी स्थिति में वह मेट्रो ट्रेन के आगे कूदने जैसे विकल्प अपनाता है, जिसकी गति लगभग तुरंत जान ले लेती है। बृहस्पतिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर अन्य चिकित्सकों ने भी कहा कि कई लोग जान देने के लिये इसलिये मेट्रो के आगे कूदते हैं क्योंकि इससे "कम दर्द" में उनकी जान निकल जाती है और "जिंदा बचने की संभावना भी लगभग नहीं रहती।" विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट के अनुसार हर चालीस सेकेंड में एक व्यक्ति आमहत्या करता है। लिहाजा इस साल मानसिक स्वास्थ्य दिवस का थी "आत्महत्या रोकने के लिये मिलकर काम करें" रखी गई। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला