लाइव न्यूज़ :

Delhi: पति की मौत हादसा या साजिश? द्वारका में करंट लगने से शख्स की मौत, पुलिस हिरासत में पत्नी और चचेरे भाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2025 10:39 IST

Delhi: हत्या के बाद वह पास में ही अपने ससुराल वालों के घर गई और उन्हें बताया कि करण की मौत हो गई है जिसके बाद वे उसे अस्पताल ले गए।

Open in App

Delhi:दिल्ली के द्वारका में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत के कुछ दिन बाद उसकी पत्नी और चचेरे भाई को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस को संदेह है कि दोनों ने युवक को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को उत्तम नगर स्थित माता रूपरानी मग्गो अस्पताल से करण देव की मौत के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, महिला और उसका साथी (जो करण के चाचा का बेटा है) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर उसकी पत्नी और उसके साथी ने करण को नींद की गोलियां देने के बाद बिजली का झटका देकर मार डाला। हत्या के बाद वह पास में ही अपने ससुराल वालों के घर गई और उन्हें बताया कि करण की मौत हो गई है जिसके बाद वे उसे अस्पताल ले गए।

उन्होंने बताया कि उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था और मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) में मौत का कारण बिजली का झटका बताया गया है। बुधवार को करण के छोटे भाई कुणाल देव ने पुलिस से संपर्क कर अपने भाई की मौत की परिस्थितियों पर संदेह व्यक्त किया।

पुलिस ने बताया कि देव को करण की पत्नी और उसके साथी के बीच 'चैट' मिली है, जिसमें उन्होंने हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या की सज़ा) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली समाचारदिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने