लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मां आंचल से रोकती रही अंकित का खून, लोग मदद करने की बजाय लेते रहे तस्वीर

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 3, 2018 13:58 IST

राजधानी दिल्ली के ख्याला क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 23 साल के फोटोग्राफर अंकित रघुबीर को सरेआम उसकी मां के सामने गला रेत कर हत्या कर दी गई है।

Open in App

राजधानी दिल्ली के ख्याला क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 23 साल के फोटोग्राफर अंकित रघुबीर को सरेआम उसकी मां के सामने गला रेत कर हत्या कर दी गई है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि अंकित की मुस्लिम गर्लफ्रेंड के घरवालों ने की है। पुलिस ने शुक्रवार 2 फरवरी को यह जानकारी देते हुए बताया कि युवक की प्रेमिका के पिता, चाचा और मां को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की ने अपने बयान में कहा है कि वह अंकित से प्यार करती थी और अब उसे भी अपने परिजनों से जान का खतरा है।

वहीं अंकित के पिता यशपाल ने बताया कि अंकित का सरेआम सड़क पर गला रेता गया। उस वक्त उसकी की मां उसके साथ थी। आरोपी अंकित का गला रेत कर भाग गए थे और उसकी मां बेटे के गले से रिसता खून रोक रही थी। वह चिल्ला रही थी, लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी लेकिन लोगों ने मदद करने की बजाय अंकित और उसकी मां की तस्वीर ले रहे थे।

 पुलिस ने बताया कि अलग समुदायों से होने के कारण 20 वर्षीय लड़की के पिता, मां, नाबालिग भाई और चाचा इस संबंध के खिलाफ थे। उन्होंने 23 वर्षीय युवक अंकित को अपनी बेटी से दूर रहने के लिए धमकाया था। अंकित और लड़की बीते तीन सालों से एक-दूसरे से परिचित थे। 

दिल्ली पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि जांच के अनुसार आरोपियों ने गुरुवार की रात अंकित को पकड़कर उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लड़की के नाबालिग भाई को छोड़कर उसके पिता, चाचा और मां को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना गुरुवार रात नौ बजे हुई जिसकी सूचना एक निजी अस्पताल कर्मी ने पुलिस को दी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में पीसीआर को कोई काल नहीं की गई थी।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला