लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के खजूरी खास में एनकाउंटर, दो संदिग्ध अपराधी मारे गए, दो पुलिसकर्मी भी घायल

By विनीत कुमार | Updated: August 12, 2021 12:13 IST

दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच ये एनकाउंट गुरुवार को हुआ। बदमाशों को पुलिस पकड़ने गई थी। इसी दौरान फायरिंग शुरू हो गई।

Open in App

दिल्ली के खजूरी खास में पुलिस के साथ मुठभेड़ में गुरुवार को दो संदिग्ध बदमाश मारे गए हैं। इस एनकाउंटर में दो पुलिस वाले भी घायल हुए हैं। फिलहाल इस मामले में और जानकारी का इंतजार है।

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार एनकाउंटर उस समय शुरू हुआ जब दिल्ली पुलिस आमिर और रमजान नाम के दो संदिग्धों को पकड़ने गई थी। इसी दौरान बदमाशों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस ने भी इसका जवाब दिया। बाद में दोनों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। 

पुलिस ने बताया है कि मारे गए बदमाशों के पास से दो ऑटोमेटिक पिस्टल, चार मैगजीन और 15 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। ये मुठभेड़ आज सुबह हुई।

इससे पहले पिछले हफ्ते दिल्ली से सटे नोएडा में कार में बैठा कर लूटपाट व ठगी करने वाले गैंग के बदमाशों को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। नोएडा के सेक्टर 39 पुलिस की ये मुठभेड़ पिछले हफ्ते बुधवार को हुई थी।

बदमाशों के कुछ साथी हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई नकदी, घटना में प्रयोग वैगनआर कार, दो देशी तमंचे, कारतूस आदि बरामद किया था। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने एनसीआर में दर्जनों लोगों के साथ लूटपाट व ठगी करने की बात स्वीकार की है। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज