लाइव न्यूज़ :

Delhi Kapashera: नाले से मिला शव, पड़ोसी ने किया बलात्कार, बच्ची को अगवा कर ले गया था आरोपी

By धीरज मिश्रा | Updated: May 24, 2024 16:19 IST

Delhi Kapashera: राजधानी दिल्ली में 3 साल की मासूम का पहले अपहरण किया गया,इसके बाद उसके साथ रेप किया गया। फिर उसको मारकर उसके शव को नाले में फेंक दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देतीन साल की बच्ची का हुआ अपहरण, नाले में मिला शव दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार बच्ची की हत्या करने वाला निकला बच्ची का पड़ोसी

Delhi Kapashera: राजधानी दिल्ली में 3 साल की मासूम का पहले अपहरण किया गया,इसके बाद उसके साथ रेप किया गया। फिर उसको मारकर उसके शव को नाले में फेंक दिया गया। इस वारदात को अंजाम बच्ची के पड़ोस में रहने वाले शख्स ने दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि बुधवार की शाम पीड़ित परिवार ने थाने में बेटी के अपहरण की शिकायत दी। परिवार ने शिकायत में बताया कि कापसहेड़ा इलाके से उनकी बेटी अपहरण हुई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस तुरंत हरकत में आई। मौके पर तुरंत एक पुलिस की टीम पहुंची। पीड़ित का परिवार पांच साल से किराए का मकान पर रह रहा है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी, तभी घर के पड़ोस में रहने वाले शख्स ने बेटी का अपहरण कर लिया। पीड़िता की मां पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। साथ ही बच्ची को तलाशने के लिए दिल्ली पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस ने इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की मदद ली। सीसीटीवी कैमरों की फुरेज के माध्यम से उसी शाम जिस दिन शिकायत की गई, देखने में मिला कि 7 बजकर 5 मिनट पर आरोपी बच्ची को नाले की ओर ले जा रहा है। लेकिन, आगे की 20 मिनट की फुटेज में वह लौट रहा है, लेकिन उसके साथ बच्ची नहीं है।

कानपुर भाग रहा था आरोपी

दिल्ली पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि आरोपी अनिल बस से कानुपर घर जाने के लिए भाग रहा था। पुलिस ने बस से उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, शुरुआती पूछताछ में वह खुद को निर्दोष बताता रहा, लेकिन पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल किया। उसने पुलिस को बताया कि उसने बच्ची की हत्या कर उसके शव को गुरुग्राम और कापसहेड़ा की सीमा पर बह रहे नाले में फेंक दिया। 

नाले से मिली बच्ची की शव

आरोपी अनिल को पुलिस नाले के पास ले कर गई। जहां बच्ची को खोजने का अभियान चलाया गया। घंटे भर चले अभियान के बाद नाले से बच्ची का शव निकाल लिया गया। इसी दौरान आरोपी पुलिस की सर्विस रिवॉल्वर लेकर भागने का प्रयास करने लगा।

उसने पुलिस की टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। उसके पैर में गोली लगी। इलाज के लिए उसे इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :दिल्लीरेपसेक्स रैकेटयौन उत्पीड़नक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम