लाइव न्यूज़ :

Delhi Kanjhawala Case: दिल्ली पुलिस का नया खुलासा, स्कूटी पर सवार थी एक और लड़की, उसे भी लगी है चोट, CCTV फुटेज आया सामने

By अनिल शर्मा | Updated: January 3, 2023 11:09 IST

दिल्ली पुलिस ने बताया कि दूसरी लड़की घायल हो गई और मौके से भाग गई लेकिन मृतका का पैर कार में फंस गया जिसके बाद उसे घसीटा गया। मामले में पांच आरोपी पकड़े गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने कहा है कि स्कूटी पर एक और लड़की सवार थी जो मौके से भाग गई।दिल्ली पुलिस की विशेष सीपी शालिनी सिंह ने मंगलवार तड़के जनौती गांव का दौरा किया। गृह मंत्रालय ने सिंह को 'तत्काल' एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

नई दिल्लीः कंझावला इलाके में हुई घटना की जांच में दिल्ली पुलिस को एक अहम जानकारी हाथ लगी है। एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने कहा है कि स्कूटी पर एक और लड़की सवार थी जो मौके से भाग गई। नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे कार सवारों ने एक लड़की को गाड़ी से 10 से 12 किलोमीटर तक घसीटा जिसमें उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने कहा कि जब हमने मृतका के रास्ते का पता लगाया तो पता चला कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक और लड़की थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दूसरी लड़की घायल हो गई और मौके से भाग गई लेकिन मृतका का पैर कार में फंस गया जिसके बाद उसे घसीटा गया। मामले में पांच आरोपी पकड़े गए हैं।

दिल्ली पुलिस की विशेष सीपी शालिनी सिंह ने 20 वर्षीय महिला की मौत की जांच के सिलसिले में मंगलवार तड़के जनौती गांव का दौरा किया, जहां युवती को करीब 12 किलोमीटर तक कार से घसीटा गया था।  पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद दूसरी महिला को मामूली चोटें आईं और वह मौके से अपने घर चली गई। पुलिस ने कहा कि लड़की का पता लगा लिया गया है और मंगलवार को उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

हादसे में स्कूटी पर मौजूद दूसरी महिला को मामूली चोटें आईं, जबकि अंजलि का पैर कार के एक्सल में फंस गया, जिसके बाद आरोपी चालक उसे 13 किलोमीटर तक घसीटता ले गया। मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे विशेष आयुक्त ने पुलिस टीम के साथ सुल्तानपुरी के कृष्ण विहार स्थित क्राइम स्पॉट का मौका मुआयना किया? शालिनी सिंह ने चार से पांच जगहों का मुआयना किया और उस जगह भी गई जहां लड़की की लाश मिली थी।

गृह मंत्रालय ने सिंह को 'तत्काल' एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। दिल्ली पुलिस पर कथित रूप से मामले को दबाने का आरोप लग रहा है। मामले में शीर्ष पुलिस अधिकारी संजय अरोड़ा ने नागरिकों को पांच आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

वहीं दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि कंझावला इलाके में हुई घटना में युवती को करीब 12 किलोमीटर तक कार से घसीटा गया था और इस मामले में पीड़िता के पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, रात करीब दो बजे हुई इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपियों ने दुर्घटना से महज कुछ ही घंटे पहले यह कार किसी से उधार ली थी।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनादिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली