लाइव न्यूज़ :

Delhi jewelery robbery: स्ट्रॉंग रूम में छेद कर आभूषण शोरूम में घुसे और 25 करोड़ रुपये के सोने के गहने लेकर फरार, कई टीम गठित, वरिष्ठ अधिकारी कर रहे निगरानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2023 14:44 IST

Delhi jewelery robbery: पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम गठित टीमों के साथ बैठकें कर रहे हैं। हमने उन्हें मामले की गहन जांच का निर्देश दिया है। ये टीमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम करेंगी। हम घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग के लिए इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देदोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।उमराव सिंह ज्वैलर्स नामक आभूषण की यह दुकान सोमवार को बंद रहती है। दुकान में कई सीसीटीवी कैमरे लगे थे लेकिन रविवार आधी रात के आसपास वे खराब हो गए।

Delhi jewelery robbery: दक्षिण दिल्ली में एक आभूषण की दुकान में हुई चोरी की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंगलवार को कम से कम तीन अज्ञात लोग भोगल इलाके में एक स्ट्रॉंग रूम में छेद कर आभूषण के शोरूम में घुस गए और वहां से 25 करोड़ रुपये से अधिक के सोने के गहने लेकर फरार हो गए।

यह राष्ट्रीय राजधानी में हाल के समय में हुई चोरी की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम गठित टीमों के साथ बैठकें कर रहे हैं। हमने उन्हें मामले की गहन जांच का निर्देश दिया है। ये टीमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम करेंगी। हम घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग के लिए इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर रहे हैं।"

अधिकारी ने कहा, "सभी टीमें हर पहलू से जांच कर रही हैं और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात में होने की आशंका है क्योंकि उमराव सिंह ज्वैलर्स नामक आभूषण की यह दुकान सोमवार को बंद रहती है। उसने बताया कि दुकान में कई सीसीटीवी कैमरे लगे थे लेकिन रविवार आधी रात के आसपास वे खराब हो गए।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "शोरूम के मालिक ने रविवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद की और मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे दुकान खोली, तब उसे घटना की जानकारी हुई। दुकान में भूतल पर एक तिजोरी है, जिसमें एक भारी धातु का दरवाजा और तीन तरफ दीवारें हैं।

ग्राहकों के साथ लेन-देन शोरूम के भूतल पर होता है, जबकि इसकी ऊपरी तीन मंजिलों का उपयोग भंडारण और आभूषणों से संबंधित अन्य कार्यों के लिए किया जाता है।" उन्होंने कहा, जब शोरूम के मालिक ने दुकान खोली तब उसने पाया की तिजोरी वाले कमरे की कंक्रीट की दीवार क्षतिग्रस्त है। आरोपियों ने दीवार के एक तरफ लगभग एक से डेढ़ फुट का छेद किया हुआ है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम