लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः पति ने अपनी पत्नी, आठ वर्षीय बेटी और सास पर चाकू से किया हमला, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2022 10:52 IST

पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हुईं अदिति शर्मा (37), आठ वर्षीय बेटी और मां माया देवी (60) को वसुंधरा एन्क्लेव के धर्मशिला नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी सिद्धार्थ इंजीनियर है और गुरुग्राम में ‘टेक्निकल सपोर्ट एसोसिएट’ के तौर पर काम करता था।दंपती का दीवानी एवं पारिवारिक अदालत में मुकदमा भी चल रहा है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने बताया प्रथम दृष्टया यह वैवाहिक कलह का मामला प्रतीत होता है।

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में कथित तौर पर वैवाहिक कलह के चलते एक व्यक्ति (37) ने अपनी पत्नी, बेटी और सास पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि आरोपी सिद्धार्थ इंजीनियर है और गुरुग्राम में ‘टेक्निकल सपोर्ट एसोसिएट’ के तौर पर काम करता था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हुईं अदिति शर्मा (37), उनकी आठ वर्षीय बेटी और मां माया देवी (60) को वसुंधरा एन्क्लेव के धर्मशिला नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने बताया प्रथम दृष्टया यह वैवाहिक कलह का मामला प्रतीत होता है। दंपती का दीवानी एवं पारिवारिक अदालत में मुकदमा भी चल रहा है। कश्यप ने बताया कि कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नोएडा में चार किशोरियां लापता हुईं

गौतम बुद्ध नगर जिला के विभिन्न जगहों से चार किशोरियों के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 27 के एक निवासी ने सेक्टर 20 थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी 16 वर्षीय बहन शीतल 22 अगस्त को सुबह साढ़े छह बजे स्कूल के लिए निकली थी।

उसके साथ पड़ोस में रहने वाली निभा और अलीशा नामक दो छात्राएं भी गई थीं, लेकिन तीनों एक साथ लापता हो गई हैं। प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य मामले में सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 22 में रहने वाले एक व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी काजल के 26 अगस्त से लापता होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज