लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-हरियाणाः मेवात में ईंट भट्टे पर काम करने वाले 9 बांग्लादेशी नागरिक अरेस्ट?, अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद गिरफ्तारी के डर से फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2025 16:49 IST

Delhi-Haryana: स्मार्टफोन जब्त किया गया है, जिसमें प्रतिबंधित वीडियो कॉल और चैटिंग ऐप था।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश में अपने रिश्तेदारों से बात करने के लिए करता था।कूच बिहार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते अवैध रूप से देश में घुसे थे।नागरिकों को पकड़ने में मदद मिली, जो वैध दस्तावेजों के बिना भारत में रह रहे थे।

 

 

 

 

 

Delhi-Haryana:हरियाणा के मेवात में ईंट भट्टे पर काम करने वाले नौ बांग्लादेशी नागरिकों के एक परिवार को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है, जो अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद गिरफ्तारी के डर से फरार थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अवैध बांग्लादेशियों के बारे में सूचना मिलने पर, पुलिस की एक टीम ने 23 मई को वजीरपुर जेजे कॉलोनी में निगरानी और सत्यापन अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप ऐसे ही एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि उससे पूछताछ में पुलिस को उसी परिवार के एक नवजात सहित आठ अन्य बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ने में मदद मिली, जो वैध दस्तावेजों के बिना भारत में रह रहे थे। उन्हें उत्तर-पश्चिम दिल्ली के भारत नगर इलाके से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि उनके पास से एक स्मार्टफोन जब्त किया गया है, जिसमें प्रतिबंधित वीडियो कॉल और चैटिंग ऐप था। उन्होंने बताया कि इसका इस्तेमाल परिवार बांग्लादेश में अपने रिश्तेदारों से बात करने के लिए करता था। पूछताछ के दौरान परिवार ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते अवैध रूप से देश में घुसे थे।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने शुरू में भारतीय नागरिकता का दावा किया, लेकिन वे बांग्लादेश के कुरीग्राम जिले के निकले। पकड़े गए बांग्लादेशियों में एक 45 दिन का शिशु भी शामिल है। सभी को निर्वासन कार्यवाही के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस तरह की घुसपैठ को सुविधाजनक बनाने वाले और स्थानीय स्तर पर सहायता करने वालों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाबांग्लादेशदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम