लाइव न्यूज़ :

मॉं की मौत के बाद पिता करता था रेप, 10 साल की बेटी ने क्लासमेट को बताई आपबीती

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 29, 2018 11:17 IST

मामले का खुलासा तब हुआ जब बेटी ने अपनी क्लास में पढ़ने वाली एक सहेली को बताया था। घटना दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके का है।

Open in App

नई दिल्ली, 29 अगस्त:  देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से रिश्ते शर्मसार हो गए हैं। दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक पिता द्वारा अपनी ही बेटी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पिता अपनी 10 साल की बेटी से यौन शोषण करता था। दक्षिणपूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक शख्स ने अपनी 10 साल की बेटी का यौन शोषण किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब बेटी ने अपनी क्लास में पढ़ने वाली एक सहेली को बताया था। उसके बाद बच्ची की क्लासमेट ने टीचर को बताया। जिसके बाद टीचर ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।

पॉक्सो ऐक्ट के तहत जांच दिल्ली साउथईस्ट अडिश्नल डीसीपी घनश्याम बंसल ने कहा कि मामले की जांच पॉक्सो ऐक्ट की धाराओं के तहत की जा रही है। 28 अगस्त को बच्ची को मेडिकल के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था। 

बच्ची की मां की हो गई है मौत 

शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्ची की मां की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उसके बाद से बच्ची अपने पिता के साथ रहती थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता ने कई बार अपनी बेटी के साथ रेप की है। बच्ची ने इस बारे में अपनी क्लास में पढ़ने वाली दूसरी लड़की से बात को बताई। जिसके बाद टीचर ने बात पुलिस तक पहुंचाई। 

टीचर ने पूछा- कौन कर रहा है गंदा काम

टीचर ने पीड़िता को फोन कर पूछा कि उसके साथ कौन गंदा काम कर रहा है, जिसमें उसने अपने पिता का नाम लिया। टीचर ने मामले के बारे में पहले स्कूल प्रशासन को बताया। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने विचार कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

आरोपी पिता ने माना गुनाह 

घटना की जानकारी सुनते ही बच्ची के घर पुलिस की एक टीम भेजी गई और आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी पिता ने यौन शोषण की बात कबूल ली है। जांच अधिकारियों का कहना है कि वे बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद पिता की गिरफ्तारी की जा सकेगी। पुलिस को फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल बच्ची की काउंसलिंग की जा रही है। 

टॅग्स :दिल्लीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला