लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में फिर से चाकूबाजी, बीच बाजार पति और 4 बच्चों के सामने महिला की मौत, लोग देखते रहे तमाशा

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 30, 2018 10:47 IST

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में महिला की जब दो बदमाशों ने हत्या की थी तो सैकड़ों दुकानदारों के दुकान खुले हुए थे और किसी ने महिला को बचाने की कोशिश नहीं की।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मार्च: दिल्ली के  गोविंदपुरी इलाके में चाकू से गोदकर एक 26 साल की महिला को बीच बाजार में हत्या कर दी गई है। घटना बुधवार शाम की है। जब सुमन नाम की महिला की दो बदमाशों ने हत्या की थी तो सैकड़ों दुकानदारों के दुकान खुले हुए थे और किसी ने महिला को बचाने की कोशिश नहीं की। फौरन महिला को अस्पताल ले जाया गया पर ज्यादा खून बहने की वजह से उनकी मौत हो गई। मौत के वक्त महिला के साथ वहां पति और उसके चार बच्चे भी थे। 

क्या था पूरा ममाला

दरअसल बुधवार की शाम गोविंदपुरी इलाके में सुमन अपने पति और 4 बच्चों के साथ बाहर निकली थी। दरअसल दोनों आरोपी सुमन को गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहे थे। इस पर उसके पति उमेश ने विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच काफी झड़प हो गई। आरोपियों ने चाकुओं से वार किए तो सुमन ने अपने पति को बचाने की कोशिश की जिससे उनकी छाती पर चाकू लग गया। 

आरोपियों ने दूर से ही महिला पर चाकुओं से वार किया था। लेकिन अपने पति को हटाकर सुमन वहां सामने आ गई। अस्पताल ले जाने के बाद भी सुमन के शरीर से खून काफी बह रहा था। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। 

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में जांत-पड़ताल करते हुए मर्डर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया था। पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार रात करीब 9 बजे गोविंदपुरी की है। महिला की हत्या बुध बाजार इलाके में आरडी मार्ग पर हुई थी। 

कैसा है पीड़ित परिवार का बैक ग्राउंड

मृतक महिला संगम विहार इलाके में नीम चौक के पास अपने पति उमेश दुबे के साथ रहती थी। जो पेश से ड्राइवर हैं और कैब चलाता है। इनके चार बच्चे हैं। बच्चों की उम्र 2 से 5 साल के बीच है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला