लाइव न्यूज़ :

नौ साल की बेटी के सामने सरकारी टीचर ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या की, बच्ची ने पुलिस के सामने आखों देखी बताई, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2022 17:19 IST

दिल्लीः अधिकारी ने बताया कि दंपती के बीच बहस होने और महिला के गंभीर रूप से घायल होने के बारे में सूचना मिली। जब पुलिस नवादा ककरोला हाउसिंग कॉम्प्लेक्स पहुंची, जहां दंपती रह रहे थे, तो महिला मृत मिली और उसका पति गायब था।

Open in App
ठळक मुद्देनौ साल की बेटी के सामने अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने कहा कि बेटी ने पुलिस को बताया कि पिता ने मां पर चाकू से वार किया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने कहा कि मोहन गार्डन थाने में हत्या का एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नवादा इलाके में एक स्कूल शिक्षक ने अपनी नौ साल की बेटी के सामने अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार शाम 6.24 बजे दंपती के बीच बहस होने और महिला के गंभीर रूप से घायल होने के बारे में सूचना मिली। उन्होंने बताया कि जब पुलिस नवादा ककरोला हाउसिंग कॉम्प्लेक्स पहुंची, जहां दंपती रह रहे थे, तो महिला मृत मिली और उसका पति गायब था।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने कहा कि उनकी बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसकी मां पर चाकू से वार किया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने कहा कि मोहन गार्डन थाने में हत्या का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक सरकारी स्कूल में शिक्षक है।

दिल्ली के आदर्शनगर में 17 वर्षीय छात्र की सहपाठी ने चाकू घोंपकर हत्या की

उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में 17 वर्षीय छात्र की उसके सहपाठी ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबालिग ने अपराध को अंजाम देने के लिए ऑनलाइन एक चाकू खरीदा था। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को आदर्शनगर में हुई वारदात को लेकर पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में फोन पर सूचना मिली थी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) उषा रंगनानी ने कहा कि घायल की पहचान बुराड़ी निवासी दीपांशु के रूप में हुई है। उसे कई बार चाकू मारा गया था। अधिकारी ने बताया कि छात्र को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि दीपांशु का उसके स्कूल में कुछ छात्रों के साथ विवाद हुआ था।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद जिनमें से कुछ बाहरी थे, को आजादपुर के लाल बाग में पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, उन्होंने बदला लेने के इरादे से दीपांशु की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों दीपांशु और उसकी हत्या करने वाले नाबालिग छात्र कक्षा 10 में अलग अलग सेक्शन में पढ़ते थे।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत आदर्श नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम