लाइव न्यूज़ :

घरवालों ने जबरदस्ती कर दी शादी, प्रेमी को भाई बताकर बुलाया ससुराल, पति, देवर और सुसर को दिया ज़हर

By एस पी सिन्हा | Updated: July 6, 2018 19:57 IST

दिल्ली के बादली इलाके में रहने वाली वंदना को पडोसी सन्नी से छह साल पहले प्यार हो गया. लेकिन वंदना के परिजनों ने बीते 25 जून को उसकी शादी अविनाश के साथ कर दी.

Open in App

पटना,6 जुलाई। कहा जाता है कि प्रेम में लोग पागल हो जाते हैं. मेहदी का रंग अभी छूटा भी नहीं था कि युवती के सर पर खून सवार हो गया. बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम में पागल एक युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को जहर पिला दिया. जहर पीने से बीमार पति आईसीयू में जिंदगी से जंग लड़ रहा है. 

बताया जाता है कि युवती ने प्रेमी को भाई बनाकर उसने अपने ससुराल बुलाया और फिर पति, ससुर और देवर को कोल्ड ड्रिंक्स में जहर डालकर पिला दिया. इसके बाद दोनों की स्थिती बिगड़ गई. इस घटना के बाद पुलिस नें दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में यह घटना घटी है.

दिल्ली की इस युवती वंदना उर्फ डॉली सिंह की शादी मुजफ्फरपुर के अविनाश के साथ बीते 25 जून को हुआ था. बुधबार की रात डॉली ने अपने प्रेमी सन्नी को भाई बताकर दिल्ली से बुलाया. इसके बाद गुरूवार की रात दोनों ने मिलकर अविनाश की जान लेने की नीयत से उसे कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया. अस्पताल में भर्ती अविनाश के परिजनों का कहना है कि दोनों भाग जाने की फिराक में थे. 

दरअसल, अविनाश और वंदना दोनों का परिवार भोजपुर(आरा) जिला के हदियाबाद का मूल निवासी है. कामकाज के लिए अविनाश का परिवार मुजफ्फरपुर गया तो वंदना का परिवार दिल्ली चला गया.

दिल्ली के बादली इलाके में रहने वाली वंदना को पडोसी सन्नी से छह साल पहले प्यार हो गया. लेकिन वंदना के परिजनों ने बीते 25 जून को उसकी शादी अविनाश के साथ कर दी. वहीं, वंदना का कहना है कि वह हमेशा से इस शादी के खिलाफ थी, लेकिन किसी नें उसकी एक नहीं सुनी.

वंदना ने खुद को बेकसूर भी बताया. मामले की जानकारी मिलते ही मिठनपुरा पुलिस ने मालीघाट से वंदना और उसके प्रेमी सन्नी को दबोच लिया. पुलिस इस मामले में छानबीन करके कार्रवाई की बात कह रही है.

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए