लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: थाने में लड़की ने लगाई फांसी, मानव अधिकार आयोग ने पुलिस से मांगी फुल रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 17, 2018 04:49 IST

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली पुलिस के प्रमुख अमूल्य पटनायक को नोटिस जारी करके तिलक विहार थाने में 15 जुलाई को एक लड़की के आत्महत्या करने के मामले की विस्तृत रिपोर्ट की मांग की है। 

Open in App

नई दिल्ली, 16 जुलाई। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली पुलिस के प्रमुख अमूल्य पटनायक को नोटिस जारी करके तिलक विहार थाने में 15 जुलाई को एक लड़की के आत्महत्या करने के मामले की विस्तृत रिपोर्ट की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट के आधार पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने कहा कि अगर खबर सच है तो यह संबंधित लड़की के मानवाधिकार का गंभीर उल्लंघन है और यह मामला पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही की तरफ संकेत करता है। एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि लड़की मदद मांग रही थी लेकिन इस मामले को पुलिस सही तरीके से नहीं संभाल पाई। एनएचआरसी ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी करके इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट छह सप्ताह के भीतर मांगी है। नोटिस में यह भी पूछा गया है कि पुलिस चौकी में घटना के समय कोई भी महिला पुलिसकर्मी क्यों नहीं मौजूद थी। खबरों के मुताबिक 17 वर्षीय लड़की ने पश्चिमी दिल्ली के एक थाने में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। वह अपने परिवार वालों से डरी हुई थी क्योंकि उसकी दोस्ती 21 वर्षीय एक युवक से थी जिसका उसके परिवार वाले विरोध कर रहे थे। 

 

टॅग्स :दिल्लीह्यूमन राइट्सदिल्ली पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम