लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से गाजियाबाद तक चलती कार में 10वीं की छात्रा से हुआ सामूहिक बलात्कार, आरोपियों ने वीडियो भी बनाया, गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: July 15, 2022 14:14 IST

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने सबसे पहले उसे शराब पिलाई और उसके बाद कार में बिठाया। फिर चलती कार में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देरेप पीड़िता के परिचित हैं तीनों आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तारसामूहिक दुष्कर्म से पहले आरोपियो ने पीड़िता को पिलाई थी शराबबीते 6 जुलाई की है घटना, दो दिन बाद की गई पुलिस से शिकायत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कक्षा दसवीं की छात्रा से चलती कार में सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। इस मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की उम्र 16 साल है। आरोपियों ने नाबालिग लड़की से न केवल सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि उसे पीटा और उसकी वीडियो भी बनाई है। बाद में लड़की को उसके घर के पास छोड़कर वे फरार हो गए।

दुष्कर्म से पहले लड़की को पिलाई शराब

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने सबसे पहले उसे शराब पिलाई और उसके बाद उसे कार में बिठाया। फिर चलती कार में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। आरोपियों ने दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार से पड़ोसी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद तक लगभग 44 किलोमीटर तक कार चलाई। आरोपी लड़की के परिचित थे। जो उसके घर के पास ही रहते थे। 

एक दोस्त के घर से लौट रही थी लड़की, तब हुई आरोपियों से मुलाकात

लड़की ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि छह जुलाई को अपने एक दोस्त के घर लौटने के बाद शाम को वसंत विहार बाजार में उसकी मुलाकात दो आरोपियों से हुई। इसके बाद उनके बुलावे पर तीसरा आरोपी कार लेकर उनके पास आ गया। लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे कोल्ड्रिंग में शराब मिलाकर पिलाई और कार में ले गए। इसके बाद आरोपियों ने चलती कार में ही लड़की के साथ बलात्कार किया और उसके साथ मारपीट भी की। इस बीच उन्होंने एक वीडियो भी बनाया है।

घटना के दो दिन बाद पुलिस में की गई शिकायत

घटना के दो दिन बाद पुलिस से इस मामले में शिकायत की गई। दिल्ली पुलिस ने कहा, "एसजे अस्पताल से 8 जुलाई की सुबह करीब 4 बजे एक पीसीआर कॉल आई, जहां फोन करने वाले ने नाबालिग के साथ उत्पीड़न की घटना की जानकारी दी।" काउंसलर के साथ जांच करने पर, लड़की ने अपनी आपबीती सुनाई। इसके तुरंत बाद 23, 25 और 35 वर्ष की आयु के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :गैंगरेपदिल्लीदिल्ली पुलिसगाजियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने