लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: तिहाड़ में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या, रोहिणी कोर्ट शूटआउट का था आरोपी

By अंजली चौहान | Updated: May 2, 2023 09:53 IST

दिल्ली की तिहाड़ जेल में मंगलवार को गैंगवॉर में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार योगेश टुंडा नाम के कैदी ने टिल्लू पर किया जानलेवा हमला टिल्लू ताजपुरिया पर लोहे की रॉड से हमला किया गया

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल में गैंगवॉर की खबर सामने आई है। जेल अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी टिल्लू ताजपुरिया की मंगलवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई। 

आरोप है कि प्रतिद्वंद्वी गैंग जितेंद्र गोगी गिरोह का कथित शार्प शूटर योगेश उर्फ ​​टुंडा और उसके साथी दीपक तीतर ने ताजपुरिया पर लोहे की रॉड से हमला किया।

हमले के फौरन बाद अधिकारियों ने टिल्लू को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि गैंगस्टर को बेहोशी की हालत में लाया गया था और सुबह करीब 6:30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, जेल नंबर 8 में बंद योगेश टुंडा ने जेल नंबर 9 में बंद टिल्लू पर लोहे की रॉड से अचानक हमला कर दिया, जिसके बाद वह बुरी तरह से घायल हो गया।

इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि टिल्लू ताजपुरिया दिल्ली में एक कुख्यात आपराधिक गिरोह का मुखिया था और मोस्ट वांटेड गैंगस्टर जितेंद्र गोगी के नेतृत्व वाले एक अन्य गिरोह के साथ प्रतिद्वंद्वी था। 

24 सितंबर 2021 को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट का टिल्लू मास्टरमाइड था। उसके दो सहयोगियों ने वकीलों की वेश में आए गोगी की दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के एक अदालत कक्ष के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

गोगी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों हत्यारों को अदालत कक्ष में पुलिस ने मार गिराया था। इस दौरान टिल्लू पहले से ही एक अन्य अपराध में शामिल होने के कारण जेल में बंद था। 

जानकारी के अनुसार, टिल्ली और गोगी में कई सालों से दुश्मनी चल रही है। इन 10 सालों के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़पों में अब तक दो दर्जन से ज्यादा लोग मार जा चुके हैं।

बता दें कि टिल्लू ताजपुरिया पर हत्या, जबरन वसूली, अवैध कब्जे, कार लूट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज है।   

टॅग्स :तिहाड़ जेलदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने