लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 'स्पेशल 26' की तर्ज पर ठगों ने लगाई 48 लाख की चपत, आयकर अधिकारी बन कर घर में घुसे थे बदमाश

By नियति शर्मा | Updated: April 15, 2019 16:34 IST

दिल्ली के एक गैंग ने अपने आप को इनकम टैक्स अफसर बता कर घर में प्रवेश किया और 48 लाख की राशि ठगकर फरार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में एक गैंग ने घर में घुसकर उड़ाये 48 लाख रुपयेआयकर अधिकारी बन कर घर में घुसे थे 4 लोग, एक महिला भी शामिलपुलिस ने चार में से दो लोगों को अब तक गिरफ्तार कर लिया है

बॉलीवुड फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर दिल्ली की एक गैंग ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। इस गैंग ने दिल्ली के पश्चिम राजौरी गार्डन में स्थित एक घर पर आयकर विभाग के अधिकारी बनकर छापे मारे और करीब 48 लाख की राशि हड़प कर चलते बने।

पुलिस ने इस बार में जानकारी रविवार (14 अप्रैल) को दी। पुलिस ने बताया कि इस गैंग में एक महिला समेत कुल चार लोग शामिल थे। सभी ने अपने आप को इनकम टैक्स अफसर बता कर घर में प्रवेश किया था। पुलिस ने चार में से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दो लोगों की पहचान नितिन सूद (32) और प्रवीण कुमार(30) के रुप में हुई है। पुलिस ने इन दोनों से 22.45 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि चारों ने घर में घुसने से पहले अपने पहचान पत्र दिखाए और कहा कि उन्हें इस घर में अवैध संपति होने की खबर मिली है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें घर की जांच के आदेश भी मिले है। इसके बाद उन्होंने घर की तलाशी में मिले 48 लाख को जब्त कर लिया।

ठगों ने जाते-जाते घरवालों से फॉर्म भरवाया और हस्ताक्षर भी करवाये। यही नहीं, ये चारो ठग घर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी अपने साथ लेते गये। पुलिस ने बताया कि कॉलोनी की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध कार की पहचान हुई जिसके बाद बदमाशों को पकड़ लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी नितिन सूद ने अपना गुनाह कबूला और पुलिस को बताया कि इससे पहले भी वह चोरी और ठगी के दो मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि सूद की दोस्त नेहा ने इस घर में पैसे होने की खबर दी थी, जिसके बाद सूद ने प्रवीण, सीमा और दीपक के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट