लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: जामा मस्जिद के पास गोलीबारी से दहशत का माहौल, फायरिंग में एक शख्स की मौत

By अंजली चौहान | Updated: May 18, 2023 10:17 IST

पुरानी दिल्ली इलाके में गोलीबारी से हड़कंप मच गया। फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुरानी दिल्ली इलाके में गोलीबारी से मचा हड़कंपबुधवार रात गोलीबारी के कारण एक शख्स की मौत आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में गोलीबारी की घटना होने से दहशत का माहौल है। जामा मस्जिद के पास 'या-रब-चला दे' होटल के पास गोलीबारी के कारण एक शख्स की मौत हो गई।

बताया जा रहा कि घटना देर रात बुधवार की है। पुलिस के मुताबिक, जब रात 1:40 बजे एक पीसीआर कॉल आई जिसमें बताया गया कि जामा मस्जिद के पास फायरिंग हुई है।

सूचना मिलते ही मौके पर दिल्ली पुलिस पहुंची और घटनास्थल पर घायल व्यक्ति को फौरन अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, शख्स को हालात काफी गंभीर थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

जानकारी के मुताबिक, मरने वाले की पहचान 30 वर्षीय समीर के रूप में हुई है। शख्स होटल मालिक का साला था। पुलिस के मुताबिक, शख्स को गोली मारने वाले अज्ञात बदमाश थे और अभी तक उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि रात के समय जब यह घटना हुई तो समीर के सिर पर गोली लगी जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। 

इस बीच, दिल्ली पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

बता दें कि इससे पहले 14 मई को भी दिल्ली के कृष्णा नगर में फ्रेंड्स सेंटर बाजार में गोलीबारी की घटना हुई थी। जहां आरोपी की लोगों से बहस के बाद लड़ाई हो गई और इसके बाद फायरिंग की गई।

पुलिस ने जांच में पाया कि सोनू नाम के एक शख्स जो कि जिम से बाहर निकला तो उसकी परिचित व्यक्तियों से झड़प हो गई। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों में से एक ने पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी।

हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली। आरोपी पीड़ित के परिचित बताए जा रहे है और यह मामला संपत्ति विवाद को लेकर हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमहत्यादिल्ली पुलिसदिल्लीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट