लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः बाल भारती पब्लिक स्कूल की बस में भीषण आग, बस में सवार थे 21 बच्चे और चालक सुरक्षित, फोटो वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 21, 2022 20:05 IST

दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बस में 21 बच्चे और बस चालक मौजूद थे। सभी बच्चों और बस चालक को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरोहिणी के सेक्टर-7 में बाल भारती पब्लिक स्कूल की एक स्कूल बस में आग लग गई। सभी बच्चों और बस चालक को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

नई दिल्लीः दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा कि नई दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर-7 में बाल भारती पब्लिक स्कूल की एक स्कूल बस में आग लग गई। दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बस में 21 बच्चे और बस चालक मौजूद थे। सभी बच्चों और बस चालक को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में 21 बच्चे उस समय बाल-बाल बच गये जब उन्हें ले जा रही बस में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी । दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार उन्हें 2:14 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर आग बुझाने के लिये भेजा गया।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि रोहिणी के सेक्टर सात स्थित साई बाबा मंदिर टी-प्वाइंट पर एक डिस्पेंसरी के पास वाहन में आग लगी। उन्होंने बताया, ‘‘बाल भारती पब्लिक स्कूल की बस (टेम्पो ट्रेवलर) 21 बच्चों को लेकर जा रही थी कि उसमें आग लग गयी। सभी बच्चे और बस चालक सकुशल बस से निकलने में सफल रहे।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज