लाइव न्यूज़ :

Delhi Father Murder: बड़े भाई को पिता ने संपत्ति खरीदने में की मदद, छोटे भाई की आया गुस्सा, परिवार के सोने के बाद चाकू से गोदकर पापा को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2024 17:35 IST

Delhi Father Murder: पुलिस उपायुक्त (पूर्वी दिल्ली) अपूर्वा गुप्ता के मुताबिक, महेश ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसे पता चला कि उसके पिता उस घर को बेचने की योजना बना रहे थे, जहां परिवार वर्तमान में रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देबड़े बेटे को न्यू अशोक नगर में एक संपत्ति खरीदने में मदद की थी।उसके (महेश) हाथ कुछ नहीं लगा था। परिवारों के साथ मकान की पहली मंजिल पर रह रहे थे।

Delhi Father Murder: पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में शनिवार सुबह एमटीएनएल के 72 वर्षीय एक सेवानिवृत्त मैकेनिक की उसके ही बेटे ने संपत्ति विवाद को लेकर चाकू गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गौतम ठाकुर का छोटा बेटा महेश ठाकुर कथित तौर पर इस बात से नाराज था कि उसके पिता उसके बड़े भाई को संपत्ति खरीदने में मदद कर रहे थे। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी दिल्ली) अपूर्वा गुप्ता के मुताबिक, महेश ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसे पता चला कि उसके पिता उस घर को बेचने की योजना बना रहे थे, जहां परिवार वर्तमान में रहता है।

अधिकारी के मुताबिक, उसने (महेश ने) बताया कि उसके पिता अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर यह योजना बना रहे थे लेकिन उन्होंने उसे इसकी भनक नहीं लगने दी। महेश ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने दो साल पहले भी कुछ संपत्ति बेची थी और उससे मिले रुपयों से उन्होंने अपने बड़े बेटे को न्यू अशोक नगर में एक संपत्ति खरीदने में मदद की थी।

लेकिन उसके (महेश) हाथ कुछ नहीं लगा था। अधिकारी ने बताया कि महेश ने धोखा महसूस करते हुए अपने पिता की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया जबकि परिवार के बाकी लोग सो रहे थे। पुलिस ने बताया कि गौतम 2012 में एमटीएनएल से सेवानिवृत्त हुए थे और अपने दो बेटों व उनके परिवारों के साथ मकान की पहली मंजिल पर रह रहे थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम