लाइव न्यूज़ :

राजधानी में बेखौफ बदमाश, तीन बजे रात को घर में घुसे तीन लोग, बंदूक की नोंक पर लूट लिया परिवार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 1, 2019 15:31 IST

वीडियो में तीनों ही बदमाश चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए नजर आ रहे हैं और वह महिला के पति के पर्स से पैसे निकालते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान एक बदमाश कार में बैठी महिला पर नजर रख रहा है ताकि वह किसी को फोन करके मदद के लिए न बुला ले।

Open in App
ठळक मुद्देऐसा लगता है कि राजधानी दिल्ली में बदमाशों में पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म हो गया है।पति पर बदमाशों को बंदूक ताने देखकर अपने बच्चे के साथ कार के अंदर बैठी महिला बेहद डर जाती है।

राजधानी दिल्ली में बदमाश बेखौफ है। रात तीन बजे के करीब कारोबारी वरुण अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पार्टी अटेंड कर घर लौटते हैं। वह कार से गेट के अंदर दाखिल लेते हैं। वरुण जैसे ही कार को पार्क करने के बाद मेन गेट बंद करने के लिए उतरते हैं, तीन नकाबपोश पिस्तौल की नोंक पर इन्हें काबू कर लेते हैं। इसके बाद बदमाश बड़े इत्मिनान से दोनों से नकदी, गहने और फोन लूटकर नौ दो ग्यारह हो जाते हैं। उस वक्त तो वरुण ने बीवी बच्चों की हिफाजत के लिए कोई विरोध नहीं किया, लेकिन अब ये परिवार दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

ऐसा लगता है कि राजधानी दिल्ली में बदमाशों में पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म हो गया है। अब सड़कों पर ही नहीं अपराधी घर में घुसकर आम लोगों को अपना निशाना बनाने लगे हैं। दिल्ली के मॉडल टाउन में बंदूक की नोंक पर बदमाशों के एक परिवार को लूट लेने का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि कुछ बदमाश बंदूक के बल पर एक परिवार को डरा धमका कर उनसे पैसे और सामान लूट रहे हैं।

सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि एक दंपती अपने बच्चे के साथ जैसे ही कार से अपने घर की पार्किंग में आते हैं पीछे से दो-तीन की संख्या में बदमाश भी आ धमकते हैं और उन्हें बंदूक दिखाकर डराने लगते हैं। पति पर बदमाशों को बंदूक ताने देखकर अपने बच्चे के साथ कार के अंदर बैठी महिला बेहद डर जाती है और अपने फोन से मदद के लिए किसी को कॉल करती हुई नजर आती है।वीडियो में तीनों ही बदमाश चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए नजर आ रहे हैं और वह महिला के पति के पर्स से पैसे निकालते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान एक बदमाश कार में बैठी महिला पर नजर रख रहा है ताकि वह किसी को फोन करके मदद के लिए न बुला ले।

मॉडल टाउन में लूट की यह वारदात रात के करीब तीन बजे हुई है। लूटपाट के बाद तीनों बदमाश बड़े आराम और बिना किसी डर के वहां से भागते हुए भी दिख रहे हैं।

बता दें कि राजधानी में अपराध की घटनाओं में अचानक काफी बढ़ोतरी हुई है। लूटपाट के साथ ही दिनदहाड़े हत्या को भी अंजाम दिया जा रहा है। राजधानी में बढ़ते अपराध को लेकर केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच भी काफी राजनीति हो रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली क्राइमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए