लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः आठ साल में लिव-इन पार्टनर ने 14 बार गर्भपात कराया, 33 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा-शारीरिक संबंध बनाए और शादी के नाम पर दिया धोखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2022 19:26 IST

महिला के माता-पिता बिहार के मुजफ्फरपुर में रहते हैं और उन्हें इस घटना की सूचना दे दी गयी है। पुलिस उपायुक्त इशा पांडे ने कहा, "हमने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 313 और 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।"

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने एक सुसाइड नोट के हवाले से बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए लेकिन उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

नई दिल्लीः दिल्ली में 33 वर्षीय एक महिला ने आठ साल की अवधि के दौरान अपने लिव-इन पार्टनर द्वारा 14 बार गर्भपात कराने के लिए विवश किए जाने के बाद परेशान होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने एक सुसाइड नोट के हवाले से बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना पांच जुलाई को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर इलाके में हुई थी। पुलिस के मुताबिक हिंदी में लिखे सुसाइड नोट में महिला ने आरोप लगाया है कि वह एक ऐसे व्यक्ति के साथ सह जीवन संबंधों में थी, जिसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

महिला ने कहा कि उसके पास आत्महत्या करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। पुलिस के अनुसार महिला अपने पति से अलग रह रही थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति नोएडा में एक सॉफ्टवेयर फर्म में काम करता है। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त इशा पांडे ने कहा, "पांच जुलाई को जैतपुर में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची जहां एक महिला कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। उसे तुरंत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

पुलिस उपायुक्त ने कहा, "महिला द्वारा फांसी लगाने के लिए इस्तेमाल किए गए मेज के अलावा उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच के बाद पता चला कि महिला पिछले सात-आठ साल से अपने पति से अलग रह रही थी।"

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक महिला के माता-पिता बिहार के मुजफ्फरपुर में रहते हैं और उन्हें इस घटना की सूचना दे दी गयी है। पुलिस उपायुक्त इशा पांडे ने कहा, "हमने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 313 और 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।" पुलिस के मुताबिक आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?