लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: 17 वर्षीय रेप पीड़िता को जहर पीने को किया गया मजबूर, आरोपियों ने की थी प्लानिंग

By भाषा | Updated: January 13, 2019 07:07 IST

घटना दिल्ली के द्वारका दुष्कर्म का आरोपी हाल ही में जमानत पर बाहर आया है। रनहोला पुलिस थाने में 2018 में आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। 

Open in App

दिल्ली के द्वारका के हस्तसाल क्षेत्र में ट्यूशन से घर लौट रही 17 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को बाइक सवार दो लोगों ने कथित रूप से जहर पीने को मजबूर किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह जब ट्यूशन से लौट रही थी तो बाइक सवार दो लोगों ने उसे रास्ते में रोका और कहा कि अगर वह दुष्कर्म आरोपी के खिलाफ अदालत में बयान देती है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हालांकि उसके द्वारा ऐसा करने से मना करने पर उन दोनों ने उसे जबरन जहर पिलाया। 

उन्होंने बताया इसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। अधिकारी ने बताया कि लड़की अर्धबेहोशी की स्थिति में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल एक ऑटोरिक्शा से पहुंची। अब वह खतरे से बाहर है। 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को लड़की पुलिस के पास पहुंची और इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ उत्तम नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। 

अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि दुष्कर्म आरोपी के सहयोगियों ने लड़की को अदालत में बयान देने से रोकने के लिए जहर देने की कोशिश की। इसकी पुष्टि की कोशिश की जा रही है। 

दुष्कर्म का आरोपी हाल ही में जमानत पर बाहर आया है। रनहोला पुलिस थाने में 2018 में आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। 

उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है और दोषियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया है। 

टॅग्स :दिल्लीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने