लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में मर्डर, डीटीसी ड्राइवर को उसके बेटे के सामने ही अपराधियों ने मारी गोली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2019 14:44 IST

हकमुद्दीन के दो भाई मर्डर के आरोप में जेल में हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों परिवारों की लड़ाई में हकमुद्दीन शामिल नहीं था।

Open in App

नॉर्थईस्ट दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में कुछ लोगों ने रविवार को डीटीसी के एक ड्राइवर की हत्या कर दी। हमालवरों में एक महिला भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार मारे गये ड्राइवर की उम्र 46 साल है। ड्राइवर पर जब गोली चलाई गई तब घटना स्थल पर उसके साथ उसका पांच साल का बेटा भी मौजूद था। मारे गये शख्स की पहचान हकमुद्दीन के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बताया है कि हकमुद्दीन का मर्डर दरअसल किसी और परिवार से पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है। पुलिस के अनुसार हकमुद्दीन के छोटे भाई शहजाद ने एक स्थानीय डांसर से शादी की थी, जिसके परिवार वालों ने इसका विरोध किया था।

पुलिस ने कहा कि इस झगड़े में 9 महीने पहले लड़की के भाई की शहजाद के भाई द्वारा एक झगड़े में कथित रूप से हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही दोनों परिवारों के बीच तनाव काफी बढ़ गई थी।

दिल्ली के नार्थइस्ट इलाके के डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, 'हम इस मामले की व्यक्तिगत दुश्मनी के एंगल से जांच कर रहे हैं।' पुलिस ने महिला के परिवार के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं। हकमुद्दीन के परिवार वालों के अनुसार जान की डर से वह अपनी पत्नी, चार बेटियों और दो बेटों के साथ शास्त्री पार्क में रहते थे। यह जगह न्यू उस्मानपुर से दूर है जहां महिला का परिवार रहता है। हकमुद्दीन सीमापुरी-मोरी गेट रास्ते पर बस चलाता था और अपने वेतन से ही वह अपनी दोनों बेटियों को पढ़ाता है।

हकमुद्दीन के दो भाई मर्डर के आरोप में जेल में हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों परिवारों की लड़ाई में हकमुद्दीन शामिल नहीं था। घटना वाले दिन रविवार की रात वह अपने पांच साल के बेटे के साथ कुछ सामान खरीदने बाजार निकला था। उस समय उसकी बहन रहमत भी साथ थी।

रहमत ने बताया कि उसने देखा था कि आरोपी वहां खड़े थे और इस बारे में हकमुद्दीन को बताया भी था। हकमुद्दीन ने हालांकि बहन को वापस भेज दिया और शॉपिंग करता रहा। हकमुद्दीन की बहन ने बताया कि एक आरोप ने उनके भाई की आंख में गोली मारी। इसके बाद हकमुद्दीन के बेटे ने घर जाकर घचना की जानकारी दी। 

टॅग्स :दिल्लीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला