लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः डबल मर्डर का पर्दाफाश, पहचान का निकला आरोपी, डकैती के मंशे से की हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2022 08:42 IST

पुलिस के वारदात की जगह का मुआयना करने के बाद कहा था कि हमलावर परिवार को जानता था, क्योंकि घर में जबरन घुसने का कोई संकेत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुभाष पार्क इलाके में 70 वर्षीय विमला देवी और बहू डोली राय (45) की हत्या कर दी गई थी। दोनों को कई बार चाकू घोंपा गया था। वेलकम थाने में मंगलवार को तड़के चार बजकर 20 मिनट पर कॉल कर इन हत्याओं की सूचना दी गई थी।

नयी दिल्लीः दिल्ली के वेलकम थाने के अंतर्गत सुभाष पार्क क्षेत्र में हुए डबल मर्डर का पर्दाफाश हो गया है। मंगलवार सुबह एक 70 वर्षीय महिला और उसकी 45 वर्षीय बहू की उनके घर पर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने घटना के पीछे का मकसद डकैती बताया है। संदिग्ध की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी संजय सेन ने बताया कि आरोपी परिवार को जानता है। आगे की पूछताछ जारी है।

गौरतलब है कि  उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुभाष पार्क इलाके में 70 वर्षीय विमला देवी और बहू डोली राय (45) की हत्या कर दी गई थी। दोनों को कई बार चाकू घोंपा गया था। पुलिस के वारदात की जगह का मुआयना करने के बाद कहा था कि हमलावर परिवार को जानता था, क्योंकि घर में जबरन घुसने का कोई संकेत नहीं है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) संजय कुमार सैन ने कहा कि राय के बेटे सार्थक और शशांक तीन दिन के लिए ऋषिकेश और मसूरी गए थे। वापस आने पर उन्होंने मां और दादी का शव देखा तथा पुलिस को इसकी सूचना दी।

डीसीपी के अनुसार, वेलकम थाने में मंगलवार को तड़के चार बजकर 20 मिनट पर कॉल कर इन हत्याओं की सूचना दी गई थी। उन्होंने बताया कि शवों पर चाकू से वार करने के निशान थे।  पुलिस ने बताया कि देवी तीन-चार साल से बीमारी की वजह से बिस्तर से उठने में असमर्थ थी और वह चार मंजिला घर की पहली मंजिल में रहती थी।  शुरुआती जांच में पता चला था कि चाकू मारने से पहले देवी का गला घोंटा गया था जबकि राय के पेट में कई बार चाकू घोंपा गया था। पुलिस ने यह भी कहा कि उनकी हत्या दो दिन पहले की गई थी। लूट की वजह से उनकी हत्या की गई है और घर का सामान उलट-पलट किया गया था। घर से एप्पल की एक घड़ी भी गायब मिली थी।

पुलिस ने कहा कि घड़ी की लोकेशन हरिद्वार में मिली है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि हमलावर परिवार को जानता था क्योंकि घर में जबरदस्ती घुसने का कोई संकेत नहीं है। परिवार का पालतू कुत्ता घर की तीसरी मंजिल पर एक कमरे में बंद मिला था। संदिग्धों की पहचान के लिए घर में लगे दो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। राय की रिश्तेदार प्ररेणा शर्मा ने बताया कि परिवार का पूजा सामग्री का व्यवसाय है और उनकी चांदनी चौक में दुकान है। 

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए