लाइव न्यूज़ :

दिल्ली समाचार: पच्चीस से अधिक वारदातों में वांछित अपराधी मुठभेड़ के बाद शाहदरा से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 23, 2020 18:04 IST

पुलिस अधिकारी ने गुप्त सूचना के अधार पर वाहनों का तालाशी लेना शुरू किया, इस दौरान आरोपी ने गोली चलाना शुरू किया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी की पहचान खजूरी खास स्थित राम कॉलोनी निवासी रशीद के रूप में की गई है। पुलिस की तरफ से जवाबी गोलीबारी में आरोपी को दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और वह घायल हो गया।पुलिस ने कहा कि रशीद पर छिनैती, लूट, हत्या के प्रयास समेत 25 मामले दर्ज हैं। 

नयी दिल्लीदिल्ली में 25 से अधिक अपराधों में वांछित बदमाश को पुलिस ने शाहदरा क्षेत्र में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बदमाश (36) पर मकोका के तहत भी मामला दर्ज है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान खजूरी खास स्थित राम कॉलोनी निवासी रशीद के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि रशीद पर खजूरी खास पुलिस थाने में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत एक मामला दर्ज है। उन्होंने कहा कि सोमवार देर रात को गश्त के दौरान सहायक उप निरीक्षक सुखबीर को गोपनीय सूचना मिली कि रशीद गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास पुस्ता रोड से गाजियाबाद स्थित लोनी जाने वाला है।

East Delhi: Bride receives bullet injury in celebratory firing

गीता कॉलोनी के पास पुस्ता रोड पर तालाशी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर की गोलीबारी 

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) अमित कुमार ने कहा कि जब पुलिस ने गीता कॉलोनी के पास पुस्ता रोड पहुंच कर संदिग्ध वाहनों को रोक कर उनकी तलाशी लेनी शुरू की तब एक वाहन से आरोपी ने गोली चलाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जवाबी गोलीबारी में आरोपी को दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और वह घायल हो गया।

उन्होंने कहा कि उसे हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, देसी पिस्तौल और 18 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने कहा कि रशीद पर छिनैती, लूट, हत्या के प्रयास समेत 25 मामले दर्ज हैं। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसक्राइमकेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?