लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime News: साक्षात्कार दिलाने के बहाने महिला से रेप, शख्स को पहले से जानती थी पीड़िता?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2024 12:25 IST

Delhi Crime News: अधिकारी ने बताया, ‘‘रविवार को मोहन गार्डन पुलिस थाने के पुलिस नियंत्रण कक्ष में दूरभाष के माध्यम से दुष्कर्म के संबंध में एक सूचना मिली थी।’’

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि महिला ने परिचित व्यक्ति से फोन पर बात की थी।रविवार को नौकरी के लिए साक्षात्कार दिलाने के बहाने मिलने के लिए बुलाया।प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Delhi Crime News: दिल्ली के द्वारका इलाके में एक व्यक्ति ने महिला को नौकरी के लिए साक्षात्कार दिलाने के बहाने बुलाकर कथित रूप से उससे बलात्कार किया। महिला व्यक्ति को पहले से जानती थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इलेक्ट्रिशियन के रूप में काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘रविवार को मोहन गार्डन पुलिस थाने के पुलिस नियंत्रण कक्ष में दूरभाष के माध्यम से दुष्कर्म के संबंध में एक सूचना मिली थी।’’

अधिकारी ने बताया कि महिला ने परिचित व्यक्ति से फोन पर बात की थी और उसने उसे रविवार को नौकरी के लिए साक्षात्कार दिलाने के बहाने मिलने के लिए बुलाया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली : एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या, 19 वर्षीय पड़ोसी हिरासत में

दक्षिणी दिल्ली के तिगरी इलाके में रविवार को 22 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना शाम करीब साढ़े सात बजे तिगरी पुलिस थाने को पीसीआर कॉल पर मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पीड़ित को एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि कमल सिंह राणा नामक व्यक्ति पर चाकू से कई वार किए गए थे। पुलिस ने कहा कि मामले में राणा के पड़ोसी रितिकेश (19) को हिरासत में लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला