लाइव न्यूज़ :

DELHI Crime News: किशोर ने 30 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या की, शरीर पर चार वार किए, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2024 19:07 IST

DELHI Crime News: वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नेब सराय पुलिस थाने में सुबह सवा छह बजे एकता चौक के पास एक आदमी के पड़े होने को लेकर पीसीआर कॉल आयी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और उस व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। शरीर पर चाकू से चार वार किए गए थे।धारा 302 (हत्या) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

DELHI Crime News: दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में शराब को लेकर हुए झगड़े के बाद एक किशोर ने 30 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान संगम विहार निवासी अजरुद्दीन के रूप में की गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नेब सराय पुलिस थाने में सुबह सवा छह बजे एकता चौक के पास एक आदमी के पड़े होने को लेकर पीसीआर कॉल आयी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और उस व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उसके शरीर पर चाकू से चार वार किए गए थे। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बाद में किशोर आरोपी की पहचान की।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि शराब को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। अधिकारी के अनुसार किशोर ने बताया कि उसने अजरुद्दीन को ईंट से मारा और उस पर चाकू से कई बार वार किया। अधिकारी ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया गया है। पीड़ित के परिवार के एक सदस्य ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम