लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime News: बंटी और बबली हो जाए हैरान!, 667 लोगों को लगा दिया चूना, 4.25 करोड़ की ठगी, 25000 रुपये का इनाम घोषित होने के बाद चंद्र प्रकाश सैनी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2024 18:17 IST

Delhi Crime News: ईओडब्ल्यू के पुलिस उपायुक्त अन्येश रॉय ने बताया कि जांच के दौरान सह-आरोपी निदेशक (चंद्र प्रकाश सैनी की पत्नी) सुनीता सैनी को 2022 में गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी करोड़ों रुपये की रकम जुटाने के बाद अपना कार्यालय बंद कर फरार हो गए।आकर्षक निवेश योजनाओं में पैसा लगाने का लालच दिया। पुलिस को छतरपुर एक्सटेंशन में चंद्र प्रकाश (भगोड़ा घोषित) के छिपे होने की सूचना मिली थी।

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने राष्ट्रीय राजधानी में 600 से अधिक लोगों को ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी का शिकार होने वाले कई पीड़ितों की शिकायतों पर 2021 में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी चंदर प्रकाश सैनी और अन्य ने वसुंधरा समूह और अनकाय निधि के नाम पर कई वित्त कंपनियां चलाईं तथा कम आय वाले परिवारों को रोजाना निवेश वाले बचत खाते, सावधि जमा खाते और अन्य आकर्षक निवेश योजनाओं में पैसा लगाने का लालच दिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी करोड़ों रुपये की रकम जुटाने के बाद अपना कार्यालय बंद कर फरार हो गए।

ईओडब्ल्यू के पुलिस उपायुक्त अन्येश रॉय ने बताया कि जांच के दौरान सह-आरोपी निदेशक (चंद्र प्रकाश सैनी की पत्नी) सुनीता सैनी को 2022 में गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को छतरपुर एक्सटेंशन में चंद्र प्रकाश (भगोड़ा घोषित) के छिपे होने की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रॉय ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी पर पहले ही 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अधिकारी ने बताया कि इस धोखाधड़ी का शिकार होने वाले लोगों की कुल संख्या 667 है और इसमें शामिल ठगी की राशि 4.25 करोड़ रुपये से अधिक है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज